फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roses kept in prison

सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिशाल, जेल में हिंदू-मुस्लिम मिलकर रख रहे रोजे      

Tue, 30 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 May 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Roses kept in prison
जेल।
रमजान माह में कारागार के भीतर मुस्लिमों के अलावा हिंदू महिला और पुरुष बंदियों ने रोजा रखकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। जेल अफसरों ने इस दौरान बंदियों के लिए दूध, चीनी और फल आदि की व्यवस्था की है। रमजान माह में बंदियों को इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं।       
विज्ञापन


जेल के भीतर बंद मुस्लिम और हिंदू बंदी एक-साथ रोजे रखकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। हिंदू महिला बंदी भी दो दिन से रोजे रख रही हैं। जेल अधीक्षक राकेश सिंह के मुताबिक जिला कारागार में करीब 2600 बंदी हैं। रविवार से रमजान का महीना शुरू हुआ, तो बंदियों ने रोजे रखने प्रारंभ किए। दोनों दिन कुल 1226 बंदियों ने रोजे रखे।

विज्ञापन

 

1174 मुस्लिम, 32 हिंदू पुरुष बंदी, 18 महिला मुस्लिम और दो हिंदू महिला बंदी रोजे रख रही हैं। अधीक्षक ने बताया कि रोजा रखने वाले सभी बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से दूध, चीनी, खजूर, बिस्कुट और मौसमी फल दिया जा रहा है। सहरी और इफ्तार के समय पर बंदियों को सभी सामान दिया जा रहा है। सभी बंदियों को रमजान में इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed