फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rohit bought Chennai Super King in IPL-12

आईपीएल-12 में चेन्नई सुपर किंग ने खरीदा मुजफ्फरनगर का रोहित

Sat, 22 Dec 2018 12:08 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sat, 22 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rohit bought Chennai Super King in IPL-12
क्रिकेटर रोहित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
रोहाना गांव के किसान रामकिशोर शर्मा को नहीं मालूम कि उनके पौत्र मोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग ने पांच करोड़ की बोली लगाकर टीम में लिया है। मध्यम गति के दाएं हाथ का यह गेंदबाज चार साल के बाद दोबारा महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में अपना दमखम दिखाएगा।
विज्ञापन


बेस प्राइस 50 लाख से दस गुणा की धनराशि में बिके मोहित को अच्छी कीमत मिलने से रोहाना और उनके मामा के गांव सहारनपुर के अंबेहटा में खुशियां का नजारा है। उधर, चाचा जगपाल शर्मा ने जब यह बात बताई तो बाबा को यकीन ही नहीं हुआ। आश्चर्य से बोले, भाई क्रिकेट में कितना पैसा है। मोहित की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने मोबाइल से मोहित से बात की और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


शहर से सटे रोहाना गांव के वृद्ध किसान रामकिशोर शर्मा की उम्र 83 साल हो चुकी है। करीब 30 बीघा की खेती बाड़ी है। आईपीएल-12 की नीलामी में उनके बड़े बेटे महीपाल शर्मा के क्रिकेटर पुत्र मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग ने पांच करोड़ की कीमत पर खरीदा है। मोहित की इस उपलब्धि से बाबा अंजान है। क्रिकेट के चहेतों ने उनके घर आंगन में पहुंच कर खुशियां मनाई तो उन्हें मालूम हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणजी ट्राफी में हरियाणा की ओर से खेलने वाले मोहित की यही पैतृक भूमि है। उनके पिता महिपाल शर्मा ने रोहाना के अमृत इंटर कॉलेज से बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद मेरठ से आईटीआई का प्रशिक्षण लिया। फरीदाबाद की एस्कोर्ट फैक्ट्री में नौकरी लग गई।  मोहित की मां सुनीता शर्मा सहारनपुर जिले के गांव अंबेहटा गांव की है। खास बात यह है कि मोहित के परिवार में कभी क्रिकेट का क्रेज नहीं रहा। हालांकि उनके चाचा जगपाल शर्मा कबड्डी खिलाड़ी रहे हैं। अगले साल आईपीएल के 12 वे सत्र में गेंदबाज मोहित के शानदार प्रदर्शन पर जिले की निगाहें रहेगी।

हमेशा बढ़ाया मनोबल: महिपाल
मुजफ्फरनगर। आईपीएल-2019 की जयपुर में हुई नीलामी में महंगे बिके मोहित शर्मा के पिता महिपाल शर्मा एस्कोर्ट से रिटायर हो चुके है। फिलहाल वे फरीदाबाद के सेक्टर-11 में मकान नंबर 149-सी में रहते है। घर में मोहित के अलावा बड़ा बेटा अमित और छोटा नितिन है। महिपाल शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि मोहित की क्रिकेट में दिलचस्पी खुद ही बढ़ी। वही उसकी दुनिया है, बस हमने सदैव मनोबल बढ़ाया।

भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद बढ़ी
मुजफ्फरनगर। आईपीएल के बीते तीन सीजन में गेंदबाज मोहित शर्मा फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा की किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले है। वर्ष 2013 में चेन्नई सुपर किंग से उसने आईपीएल में एंट्री की थी। 23 विकेट लेकर मोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दस्तक दे दी थी। वन डे क्रिकेट में वह 26 तथा टी-20 में आठ मैच खेल चुका है।

जिम्वाबे के विरुद्ध पहले एक दिवसीय मैच में ही उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। वर्ष 2016 में उसने कोलकाता की श्वेता जायसवाल से शादी की थी। रणजी ट्राफी में वह हरियाणा राज्य की ओर से खेलते है। कोच विजय यादव को उम्मीदें है कि आईपीएल प्रदर्शन के बाद मोहित की भारतीय टीम में वापसी होगी।  


धोनी से सीखा संघर्ष का जज्बा: मोहित
मुजफ्फरनगर। चेन्नई सुपर किंग (सीएसके) में वापसी से गेंदबाज मोहित शर्मा खुश है। कहते है कि घर आकर किसी अच्छा नहीं लगता। सीएसके से उनका पुराना रिश्ता है। धोनी की कप्तानी में आईपीएल खेलने से बहुत कुछ सीखने को मिला। इसमें कोई शक नहीं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा का जज्बा सिखाने का श्रेय धोनी को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed