{"_id":"5ec172968ebc3e9021208e48","slug":"rohana-workers-walking-on-the-toll-plaza-muzaffarnagar-news-mrt482198723","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना टोल प्लाजा पर रोके पैदल आ रहे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना टोल प्लाजा पर रोके पैदल आ रहे मजदूर
विज्ञापन
रोहाना में टोल प्लाजा पर बसें रोकने पर हंगामा करते चालक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना। लॉकडाउन के बढ़ने से पंजाब से पैदल आ रहे प्रवासी मजदूरों को टोल प्लाजा पर रोक दिया गया। प्रशासन बसों का इंतजाम कर इन्हें घर भेजने की बात कह रहा है।
पंजाब में धागा फैक्टरियों में काम करने वाले सैकड़ों की तादात में प्रवासी मजदूर पैदल सड़क मार्ग आ रहे थे। उन्हें हरियाणा सरकार और सहारनपुर प्रशासन ने भी नहीं रोका। बिहार और झारखंड के इन प्रवासियों का कहना है दो दिन से पैदल आ रहे हैं। कही भी खाने को कुछ नहीं मिल रहा। सुबह रास्ते में बाजार से केले खाए हैं। प्रवासियों का कहना है कि हम अपने प्रदेश में जाना चाहते हैं। फैक्टरियों में हमें खाने को भी नहीं मिला। वहीं टोल के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि रोडवेज बसों से इन्हें इनके प्रदेश भेज जाएगा
क्वारंटीन अवधि पूरी होने पर 25 मजदूरों को घर भेजा
छपार। छपार क्वारंटीन सेंटर पर पुरकाजी से आए 25 मजदूरों को क्वारंटीन किया गया। पुरकाजी क्षेत्र के 25 मजदूरों को क्वारंटीन समय पूरा होने पर घर भेजा गया है। बरला में 31 मजदूरों को क्वारंटीन किया गया है। छपार सेंटर पर 14 दिन पूर्व पुरकाजी क्षेत्र के बाहर के प्रदेशों से आए 25 मजदूरों को क्वारंटीन किया गया था। रविवार को उनका समय पूरा होने पर घर भेज दिया गया। शनिवार की रात्रि को पुरकाजी से आए अन्य 25 मजदूरों को छपार व 31 को बरला सेंटर पर क्वारंटीन किया गया है।