{"_id":"5eee56798ebc3e43046b3a92","slug":"rohana-co-operative-society-closed-for-two-days-muzaffarnagar-news-mrt487390498","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति में कोरोना इफैक्ट, दो दिन के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति में कोरोना इफैक्ट, दो दिन के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी समिति दो दिन के लिए बंद
रोहाना। सहकारी गन्ना विकास समिति में शनिवार को कर्मचारी द्वारा कोरोना संक्रमित मामा के संपर्क में रहकर उनका उपचार कराए जाने की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया। एहतियातन समिति कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
गन्ना समिति कार्यालय में तैनात कर्मचारी के मामा देवबंद क्षेत्र के गांव में रहते हैं। मामा के कई दिन से बीमार रहने के कारण कर्मचारी उनके संपर्क में रहकर लगातार उनका उपचार करा रहा था। इसकी जानकारी समिति में भी सभी को थी। बृहस्पतिवार को कर्मचारी के मामा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिससे समिति कार्यालय में हड़कंप मच गया। शनिवार से समिति कार्यालय को एहतियातन दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, उक्त कर्मचारी का भी कोरोना संक्रमण के डर से सैंपल लिया गया है, ताकि उसके भी संक्रमित होने या न होने की पुष्टि हो सके। गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ विकास निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक कर्मचारी के मामा पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते एहतियातन दो दिन के लिए समिति कार्यालय बंद कर दिए गए हैं।