फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rod and sharp-edged weapon in old enmity, four injured

पुरानी रंजिश में चले रॉड और धारदार हथियार, चार घायल

Tue, 18 Feb 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rod and sharp-edged weapon in old enmity, four injured
पुरानी रंजिश में चले रॉड और धारदार हथियार, चार घायल
विज्ञापन

देवबंद। देवबंद-रुड़की मार्ग पर चांद कालोनी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से रॉड और धारदार हथियार चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी आसिफ और चांद कालोनी निवासी दिलशाद की गाड़ी चलाने को लेकर पुरानी रंजिश है। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, रॉड और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान एक पक्ष के दिलशाद, भाई इरशाद बन्हेड़ा निवासी मशकूर घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के आसिफ को चोट लगी। सूचना पर इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस घायलों को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां से दिलशाद, मशकूर और आसिफ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल में पहुंच गए, जिसके चलते पुलिस बुलानी पड़ी। घायल दिलशाद ने आरोप लगाया कि दोपहर के समय वह भाई इरशाद और मशकूर के साथ कालोनी के बाहर बैठा हुआ था। तभी आसिफ अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर हमला कर दिया। उधर, आसिफ का आरोप है कि वह बाइक से खेतों में जा रहा था। तभी मंगलौर रोड पर इरशाद और दिलशाद ने उसे रोक लिया तथा लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों में गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed