{"_id":"6a21cd436a616ae40f02b52c","slug":"rockey-murder-case-in-love-with-her-son-renu-slits-her-second-husband-s-throat-2026-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rockey Murder Case: बेटे के मोह में रेणु ने काट दिया पति का गला, मां से बोला था बादल- किसी एक को चुनना पड़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rockey Murder Case: बेटे के मोह में रेणु ने काट दिया पति का गला, मां से बोला था बादल- किसी एक को चुनना पड़ेगा
Fri, 05 Jun 2026 12:39 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:39 AM IST
सार
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर निवासी विकसित उर्फ रॉकी की हत्या उसकी पत्नी रेणु और पहले पति से बेटे बादल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी। सिर काटकर नहर में फेंक दिया, जबकि धड़ को गड्ढा खोदकर दबा दिया। अभी तक सिर नहीं मिला है।
विज्ञापन
रॉकी की फाइल फोटो और गिरफ्तार पत्नी रेणु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव के विकसित उर्फ रॉकी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी रेणू को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि बादल अपने सौतेले पिता रॉकी से रंजिश रखता था। झगड़ा बढ़ने पर मां से पति या बेटे में से एक को चुनने की बात कही। मां अपने बेटे के साथ मिल गई और दूसरे पति के अपहरण व हत्या की साजिश रची गई। बृहस्पतिवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक गोताखोरों व पीएसी की टीम की मदद से सिर की तलाश कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजन धड़ का पहले ही अंतिम संस्कार कर चुके हैं।
विज्ञापन
नहर में कटे सिर की तलाश।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात आरोपी बादल की गिरफ्तारी के दौरान बागपत के बड़ौत की रहने वाली रेणू सिखेड़ा के भंडूर मार्ग पर पुलिस को चकमा देकर भाग गई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जाल बिछाया। बृहस्पतिवार सुबह मिर्जा टिल्ला के पास गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फोटो से मिलान कर उसकी पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार सौतेले पिता रॉकी की हत्या का मुख्य आरोपी बादल।
एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने रॉकी से दूसरी शादी की थी। उसका बेटा बादल अपने सौतेले पिता को पसंद नहीं करता था। दोनों में कई बार विवाद भी हो चुका था। बेटे को डर था कि रॉकी उसकी हत्या कर सकता है। उधर, बुधवार देर रात गिरफ्तार बादल और बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार रेणू का पुलिस ने चालान कर दिया।
अब तक इनकी हो चुकी गिरफ्तारी
रॉकी हत्याकांड में पुलिस अब तक रेणू व उसके बेटे बादल व भोपा के गांव मलपुरा निवासी अभि त्यागी उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी महिला की पुत्रवधू निशा और कादीपुर निवासी शुभम पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

बंद घर से मिला पर्स, खून से सना अंडरवियर और अंगोछा
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रेणू को पुलिस उसके घर बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर बने तोमर विला लेकर गई। घटना को घर में ऊपरी हिस्से में बने कमरे में अंजाम दिया गया। एफएसएल टीम ने कमरा खुलवाया। कमरा पूरी तरह से साफ मिला। वहां बेड के पास से रॉकी का पर्स, तीन डेबिट कार्ड व लगभग 190 रुपये मिले। वॉश बेसिन के पास छिपा कर रखा खून से सना अंगोछा और अंडरवियर मिला है।

ये था मामला
मुजफ्फरनगर के विकसित उर्फ रॉकी को बड़ौत निवासी उसकी पत्नी रेणू 18 मई को बुलाकर ले गई थी। इसके बाद से रॉकी घर नहीं लौटा। उसके पिता मगन सिंह ने 25 मई को सिखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 30 मई को उन्होंने अपनी पुत्रवधू रेणू, उसके बेटे बादल, पुत्रवधू निशा के खिलाफ हत्या के इरादे से अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी मलपुरा निवासी अभी त्यागी उर्फ मोंटी की गिरफ्तारी के बाद हत्या का मामला सामने आया है। रॉकी की गोली मारकर हत्या की गई और उसके बाद उसका सिर काटा गया। मोंटी की निशानदेही पर कादीपुर निवासी शुभम के खेत से धड़ बरामद किया था। बादल, मोंटी व शुभम ने गर्दन काटकर जौली नहर में फेंक दिया था।

दाहा की रहने वाली रेणू, रॉकी से थी दूसरी शादी
बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी की पहली शादी ऋशिकेश की रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों के बीच कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया। इस दौरान उसकी जान -पहचान बड़ौत में रह रही रेणू से हुई। मूल रूप से दाहा गांव की रहने वाली रेणू की पहली शादी बावली गांव में हुई थी लेकिन बाद में अनबन के चलते वह पति से अलग रहने लगी। पहली शादी से उसका बेटा बादल और एक बेटी है।

रेणू और रॉकी ने दूसरी शादी कर ली। इस शादी से दोनों का ढाई साल का बेटा शिवा है। वह ननिहाल बेहड़ा अस्सा में रहता है। पिछले साल बादल की शादी के दौरान भी रॉकी का झगड़ा परिवार के साथ हुआ था। जमीन और प्रॉपर्टी को लेकर बादल और रॉकी के मतभेद बढ़ते गए। बेहड़ा थ्रू गांव में खोले गए सूकर फार्म पर काम करने के दौरान बादल की दोस्ती शुभम और मोंटी त्यागी से हुई थी।
ये भी देखें...
बड़ौत अग्निकांड: आग की लपटों में कूदा वसीम, जलता सिलिंडर उठाकर बाहर फेंका, मगर नहीं बच सकी मासूम की जान
ये भी देखें...
बड़ौत अग्निकांड: आग की लपटों में कूदा वसीम, जलता सिलिंडर उठाकर बाहर फेंका, मगर नहीं बच सकी मासूम की जान