फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery in gas warehouse in broad daylight in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े गैस गोदाम में डकैती

Tue, 30 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Robbery in gas warehouse in broad daylight in Muzaffarnagar
गैस एजेंसी पर लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े गैस गोदाम में डकैती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर रोड स्थित गैस एजेंसी के गोदाम में मंगलवार दोपहर पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने कैशियर सहित आठ कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती डालकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने दो लाख से अधिक की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे सभी कर्मचारियों के मोबाइल छीन उन्हें बाहर फेंककर फरार हो गए। एसएसपी व एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुरी में नंदन भारद्वाज की दीपक गैस एजेंसी है, जिसका गोदाम नसीरपुर रोड पर स्थित है। गोदाम पर छपार निवासी गौरव त्यागी कैशियर के रूप में तैनात हैं, जबकि भोला, श्याम सिंह व अली हसन सहयोगी के रूप में कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर 12.15 बजे गोदाम के बाहर गैस सिलिंडर की गाड़ी खड़ी थी, जबकि गोदाम के कर्मचारियों समेत आठ लोग अंदर मौजूद थे। उसी समय पांच बदमाश पैदल ही चेहरों पर नकाब लगाए और हाथों में पिस्टल-तमंचे लेकर गोदाम पर पहुंचे। बदमाश अंदर घुसते ही सभी कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर ले लिया। लुटेरों ने सभी को अंदर ले जाकर एक कमरे में बंधक बनाकर उनके मोबाइल व जेब में मौजूद रुपये भी लूट लिए। इसके बाद कैश के रखे गल्ले से करीब दो लाख की नकदी लूटकर बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना के करीब 40 मिनट बाद गोदाम में बंधक बने कर्मचारियों ने किसी तरह कमरे की जाली तोड़ी और शोर मचाकर राहगीरों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें बंधनमुक्त कराया गया। दिनदहाड़े लाखों की लूट से सनसनी फैल गई। नई मंडी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए लुटेरों की तलाश की, लेकिन घटना को लंबा समय होने के चलते उनका सुराग नहीं लगा। एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed