फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery for the second time in a fortnight, fury among shopkeepers

मकबरा मार्ग पर दुकान में सेंधमारी कर हजारों का सामान चोरी

Thu, 11 Feb 2021 09:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Robbery for the second time in a fortnight, fury among shopkeepers
एक पखवाड़े में दूसरी बार चोरी, दुकानदारों में रोष
विज्ञापन

देवबंद। पिछले माह आठ दुकानों में ताबड़तोड़ चोरी के बाद भी पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद है। फिर से मकबरा मार्ग पर चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया है। एक पखवाड़े में दूसरी बार चोरी की वारदात से स्थानीय दुकानदारों में रोष है।

बुधवार की रात चोरों ने मकबरा मार्ग पर मनीष कुमार की सेनेटरी की दुकान में सेंधमारी कर हजारों रुपये कीमत के पानी की मोटरें और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। मनीष ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के पिछले हिस्से की दीवार टूटी हुई थी दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। मनीष सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि 25 जनवरी को भी चोरों ने मकबरा मार्ग पर ही आठ दुकानों से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि चोरों की सुरागकशी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed