{"_id":"62f2b3bdc3c3fa09684e680b","slug":"robbery-exposed-in-gandhi-colony-four-arrested-three-absconding-muzaffarnagar-news-mrt6005665137","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी कॉलोनी में हुई डकैती का खुलासा, चार गिरफ्तार, तीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी कॉलोनी में हुई डकैती का खुलासा, चार गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांधी कालोनी में लूट की घटना के आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
06 अगस्त को सुभाष गुलाटी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर डाली गई थी डकैती
04 बदमाश घुसे थे घर में, तीन ने जानकारी देने में निभाई भूमिका
02 अंगूठी, हजारों की नकदी, दो दोपहिया वाहन व चार तमंचे बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी में कपड़ा कारोबारी कपिल गुलाटी के पिता सुभाष गुलाटी और माता कृष्णा देवी को बंधक बनाकर डाली गई डकैती का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो हीरा जड़ित अंगूठी, हजारों की नकदी और घटना में प्रयुक्त दो दोपहिया वाहन व चार तमंचे बरामद किए है। घटना में शामिल रहने वाले तीन आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही हैं।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि छह अगस्त को गांधी कॉलोनी में सुभाष गुलाटी और उनकी पत्नी कृष्णा देवी के घर डकैती डालने में सात आरोपी शामिल थे। घटना में शामिल चार आरोपियों दानिश निवासी नई आबादी फिरदौस नगर खालापार, नवाब व रिहान निवासीगण मिमलाना रोड और इंतजार निवासी अकबरपुर, थाना बहसूमा, मेरठ को पकड़ लिया गया जबकि मिमलाना रोड निवासी शहजाद और कंबल वाली गली नई मंडी निवासी अजय और उसका भाई अनुज अभी फरार है। आरोपी नवाब नई मंडी में नाई की दुकान करता है। मंडी में ही अजय और दानिश एक दुकान पर काम करते है। अजय व उसका भाई अनुज नवाब की दुकान पर आते-जाते थे। सुभाष गुलाटी का कमेटी का काम है। अजय और अनुज का सुभाष गुलाटी के घर भी आना-जाना था। सुभाष गुलाटी कभी खुद तो कभी दोनों भाइयों से कमेटी के रुपये भिजवाते थे। दीपावली पर मिठाई भी दोनों भाई बांटकर आते थे। दोनों ने दानिश को कमेटी की मोटी रकम सुभाष गुलाटी के पास होने की जानकारी दी थी। इसी के चलते दानिश, शहजाद, इंतजार, रिहान, अनुज, अजय व नवाब ने योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। नवाब, रिहान, इंतजार व शहजाद घर में गए थे जबकि दानिश ने रेकी कर पूरी जानकारी दी। अजय व अनुज ने भी घर के बारे में जानकारी दी थी। गिरफ्तार आरोपियों से हीरा जड़ित दो अंगूठी, लूट गए 35 हजार में से 17 हजार 100 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त एक बाइक व स्कूटी और चार तमंचे व कारतूस बरामद हुए है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
डकैती का मुख्य आरोपी शहजाद को लगी गोली, गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस रात में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रथेडी कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हरिद्वार की तरफ बाइक पर जा रहे युवक को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह रुका नहीं, बल्कि उसने पुलिस पर तमंचे से गोली चला दी। वह बागोवाली चौकी से कुछ आगे कच्चे रास्ते पर बाइक से भागने लगा। आगे जाकर बाइक फिसल गई तभी पीछा करती आ रही मंडी पुलिस ने उसे घेरना चाहा, तो उसने फिर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने पर वह घायल हो गया। गिरफ्तार करने पर उसने अपना नाम मिमलाना रोड निवासी शहजाद बताया। वह गांधी कालोनी में डकैती का मुख्य आरोपी है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस व बाइक के साथ ही आरोपी से साढे़ दस हजार नकद व हीरे जड़ित एक अंगूठी बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुई बदमाशों की पहचान
मुजफ्फरनगर। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से सुभाष गुलाटी के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ले गए थे। मगर, वह यह भूल गए कि आसपास भी सीसीटीवी लगे है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने सर्विलांस, एसओजी सहित पांच पुलिस की टीम लगाई थी। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास और यहां आने-जाने मार्गों पर लगे लगभग पांच दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इनमें बदमाशों के चेहरे देखने को मिले थे। इन बदमाशों की तलाश की गई तो परत खुल गई। सूत्रों के अनुसार, लोगों ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी रिहान ई-रिक्शा चलाता है तो दूसरा नवाब नाई है और तीसरा अजय दुकान पर काम करता है। लोगों ने रिक्शा चालक व नाई की पहचान की तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंच गई।
आठ माह पहले भी बनाई योजना
एसएसपी ने बताया कि नवाब ने जानकारी दी कि चार पांच माह पहले भी उसने सभी साथियों के साथ लूट की योजना बनाई थी। इस बार दो दिन पहले दानिश के सुभाष गुलाटी का घर दिखाने पर वारदात की गई।
डकैती की बढ़ाई धारा
लूट के समय चार बदमाश शामिल होना पाया गया था। मगर, अब सात आरोपी सामने आए है तो इस मुकदमे में डकैती की धारा बढ़ाई गई है।
इनाम दिया-
एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का नगद इनाम दिया है।
शहजाद रहा है अपहरणकर्ता
पुलिस के बताया कि फरार शहजाद को दिसंबर 2021 में छपार पुलिस ने 60 लाख की फिरौती के लिए बच्चे के अपहरण करने के आरोप में पकड़ा था। तीन माह पहले वह जमानत पर आया था। इसके अलावा दानिश पर भी जानलेवा हमला, गैंगस्टर एक्ट, रिहान पर जानलेवा हमला, मारपीट की धारा का मुकदमा दर्ज है।