फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery attempt failed, three miscreants caught

लूट का प्रयास विफल, तीन बदमाश दबोचे

Sat, 17 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Robbery attempt failed, three miscreants caught
खतौली। टिटोडा मार्ग पर एक बाइक सवार व्यक्ति को बदमाशों ने लाठी-डंडों से वार कर घायल कर दिया। बाइक सवार द्वारा शोर मचाने पर गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों बदमाशों को घेर कर दबोच लिया। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

गांव टिटौड़ा निवासी धीर सिंह शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे अपने गांव से खतौली गुर्जर कालोनी में स्थित अपने आवास पर बाइक द्वारा आ रहा था। जब वह टिटौड़ा- टबीटा मार्ग पर पहुंचा तो पांच बदमाशों ने बाइक सवार को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए रोक लिया। बदमाशों ने धीर सिंह पर लाठी से जैसे ही वार किया, उसने शोर मचा दिया। उसी समय गांव टिटौड़ा से मंड़ी चौकी प्रभारी मशकूर अली त्यागी पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए खतौली की ओर आ रहे थे। शोर की आवाज सुनकर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया। जबकि दो मौके से भाग निकले। जंगल में बदमाश होने की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित बाइक सवार धीर सिंह ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed