{"_id":"6215382ae911c701964d48ad","slug":"roadways-treasury-will-be-filled-with-98-buses-leaving-for-elections-muzaffarnagar-news-mrt5779678161","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में रवाना 98 बसों से भरेगा रोडवेज का खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में रवाना 98 बसों से भरेगा रोडवेज का खजाना
विज्ञापन
शहर के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भले ही रोडवेज विभाग की 98 बसों को विधानसभा चुनाव ड्यूटी में भेजने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन रोडवेज विभाग के अधिकारियों की पेशानी पर चिंता की कोई लकीर नहीं। क्योंकि चुनाव ड्यूटी में गई बसों के कारण विभाग का खजाना लगभग साढ़े बाइस लाख की रकम से भर जाएगा। यह बसें चुनाव ड्यूटी समाप्त होने के बाद वापस लौट आयेंगी।
विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए इधर से उधर लाने व जाने के लिए चुनाव आयोग ने रोडवेज विभाग की बसें भी अधिग्रहण की है। जिले से 98 बसों को विभिन्न जनपदों में चुुनाव ड्यूटी के लिए भेजा गया है, जिस कारण जनपद से दूरस्थ व विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को अपनी मंजिल पर जाने के लिए कई कई घंटे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री बस अड्डे पर इधर से उधर घूमते रहते है। लंबे इंतजार के बाद उन्हें बस मिलती है, जो चंद मिनटों में भर जाती है। ऐसे में बच्चों व महिलाओं को ज्यादा असुविधा हो रही है। यात्री परेशान है, बावजूद इसके रोडवेज विभाग के कर्मचारी उनकी समस्या का समाधान के लिए कोई प्रयास करते दिखाई नहीं देते।
रोडवेज को फायदा
बताया गया, कि 187 में से रोडवेज की 98 बसें चुनाव ड्यूटी में गई है। यह बसें मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही वापस लौटेंगी। इस समयावधि का एक बस को प्रतिदिन 22 हजार 934 रुपये के हिसाब से रोडवेज विभाग को पैसा मिलेगा। जो एक बस की प्रतिदिन की आय से कई गुणा है।
विज्ञापन
जीएसटी कटेगी
रोडवेज विभाग को 98 बसों का 24 हजार 81 रुपये के हिसाब से कुल 23 लाख 59 हजार 938 रुपया मिलेगा। इसमें से पांच प्रतिशत रुपया जीएसटी कटेगी। बाद में लगभग साढ़े 22 लाख रुपया विभाग को मिलेगा।
सुविधा और आय भी बढ़ी
यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग अधिकारियों ने बसों के चक्कर बढ़ाये है। इससे विभाग की आय बढी है और यात्रियों को सुविधा भी मिली है।
बोले यात्री-
शामली निवासी सन्नी सैनी ने कहा, कि उन्हें शामली से मुरादाबाद जाना था, लेकिन पहले की तरह बस न मिलने के कारण वह किसी तरह मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां भी बस नहीं मिली। उन्हें परेशान होकर वापस जाना पड़ रहा है।
इन्होंने कहा
जनपद से 98 बसें चुनाव ड्यूटी में गई है। एक बस को इस समयावधि का प्रतिदिन के हिसाब से 24081 रुपया मिलना है। रोडवेज को लगभग साढ़े बाइस लाख की आय होगी। बसों के चक्कर बढ़ाये जाने से भी विभाग की आय बढ़ेगी- राजकुमार तोमर, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक, रोडवेज डिपो मुजफ्फरनगर।