{"_id":"5fff3f868ebc3e33375988d2","slug":"roadways-is-also-fully-prepared-for-haridwar-kumbh-muzaffarnagar-news-mrt5203934147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति आज: ट्रैफिक बढ़ने पर होगा रुट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति आज: ट्रैफिक बढ़ने पर होगा रुट डायवर्ट
विज्ञापन
हरिद्वार कुंभ के लिए रोडवेज की भी पूरी तैयारी
मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। हरिद्वार कुंभ में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान होगा। इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। हरिद्वार के लिए पर्याप्त बसें चलाई जाएगी। उधर, हरियाणा की ओर से यदि ज्यादा ट्रैफिक आया तो पुलिस प्रशासन रूट डायवर्जन करेगी। फिलहाल सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पर ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मकर संक्रांति पर्व पर हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु जनपद से भी जाएंगे। इसके साथ ही हरियाणा की ओर से भी श्रद्धालु आएंगे। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो विभाग की ओर से बीस बसों की अनुमति हरिद्वार के लिए मिली है। फिर भी हमने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए बेडे़ की 75 बसों को रिजर्व कर रखा है। यदि यात्री अधिक आए तो उनकी सुविधा के लिए पर्याप्त बसों का संचालन हरिद्वार के लिए किया जाएगा। वैसे ऋषिकेश दिल्ली मार्ग की बसें भी हरिद्वार होकर जाएंगी। उधर, एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जिले के सभी मुख्य हाईवे और मार्ग सुचारु रुप से चल रहे है। अभी कोई व्यवधान नहीं है। मकर संक्रांति पर यदि वाहन ज्यादा आएंगे तो यातायात परिवर्तित किया जाएगा।