फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways gift to Vyas Satsang, first bus leaves for Amritsar

व्यास सतसंग को रोडवेज का तोहफा, पहली बस अमृतसर रवाना

Sat, 02 Jul 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways gift to Vyas Satsang, first bus leaves for Amritsar
शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर गोल्डनटेम्पल एक्सप्रेस बस को हरी झंडी दिखाते राज्यमंत्री कपिलदेव अग् - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिपो से अमृतसर और व्यास के लिए शुक्रवार सुबह पहली बस रवाना की गई। इस बस का व्यास जाने वाली संगत को विशेष लाभ होगा। राज्य कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बस को रवाना किया। पहली बस में यहां से डेढ़ दर्जन यात्री अमृतसर के लिए रवाना हुए।
मुजफ्फरनगर डिपो से अंबाला, लुधियाना, जालंधर, व्यास एवं अमृतसर के लिए दो वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू किया गया है। शुक्रवार सुबह साढे़ आठ बजे पहली बस रवाना हुई है। दूसरी बस रोजाना अमृतसर से सुबह सात बजे चलेगी। एआरएम महेंद्र सिंह ने बताया कि इस बस सेवा से व्यास एवं अमृतसर जाने वाली संगत को लाभ मिलेगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने जानकारी दी कि इस बस का किराया ट्रेन के थर्ड एसी से भी कम है। यह बस मुजफ्फरनगर से अमृतसर की साढे़ चार सौ किलोमीटर की दूरी लगभग 11 घंटे में पूरा करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सिंह, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर, सीनियर फोरमैन, उमेश कुमार, वाहन प्रभारी वीरेंद्र कुमार, स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार, गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी गुरुचरण सिंह बराड़, देवेंद्र सिंह नागपाल, वीरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, अवतार सिंह, बाल सिंह, अमरजीत सिंह सदाना, सुदर्शन सिंह, सतपाल सिंह मान, त्रिलोक चंद मान, चमकौर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed