फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways buses will be extended on Delhi route

दिल्ली मार्ग पर बढ़ाया जाएगा रोडवेज बसों का संचालन

Fri, 26 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be extended on Delhi route
नगर के बस स्टैंड पर खड़ीं रोडवेज की बसें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिल्ली मार्ग पर बढ़ाया जाएगा रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन बढ़ाने का निर्णय लिया है। कोरोना काल में कई मार्गों पर बसों संचालन बंद हो गया था। अब नए मार्गों पर भी बसें चलाई जाएगी।

कोरोना के चलते परिवहन निगम को भी काफी घाटा उठाना पड़ा है। लॉकडाउन में रोडवेज की सभी बसों का संचालन नहीं हो सका था। यहां डिपो के बेडे़ में 194 रोडवेज की बसें है, जिनमें 141 निगम की और 53 बसें अनुबंधित है। लॉकडाउन में जून माह से लेकर नवंबर तक कम यात्री मिलने से केवल एक सौ बसों का ही संचालन हो सका। नतीजतन डिपो की आय में रोजाना करीब दस लाख रुपये का नुकसान होता रहा। लॉकडाउन से पहले डिपो की आय प्रतिदिन करीब 25 लाख रुपये थी, जो घट कर 14-15 लाख ही रह गई थी। हालांकि ट्रेन नहीं चलने के कारण नवंबर माह से डिपो के बेडे़ की सभी बसों को मार्गों पर उतारा गया, जिससे यात्री मिले और डिपो की आय भी बढ़ी। अब रोजाना 24 लाख के करीब आय हो रही है। लॉकडाउन केे कारण जयपुर, पुष्कर, बहराइच आदि मार्गो पर बसों का संचालन बंद हो गया। पाबंदी के चलते उत्तराखंड और दिल्ली बसें नवंबर तक चल सकी थी। लखनऊ, आगरा की ज्यादा सवारी मिली तो बसों को इन मार्गों पर ज्यादा चलाया गया। नवंबर के बाद दिल्ली के यात्रियों में बढ़ोतरी होती गई, तो बसों का संचालन भी बढ़ाया गया। मगर वो भी कम है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के लिए डिपो से बसों का संचालन बढ़ाया गया है। अब दिल्ली-मुजफ्फरनगर, दिल्ली-हरिद्वारर-देहरादून के बीच 18 बसों का संचालन किया जाएगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि डिपो वाया बड़ौत दिल्ली के लिए भी बसें चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed