फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roadways buses started operating till Delhi

दिल्ली तक शुरु हुआ रोडवेज बसों का संचालन

Thu, 10 Sep 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses started operating till Delhi
दिल्ली तक शुरू हुआ रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार से रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली अंतरराज्यीय बस स्टैंड तक शुरू हो गया है। दिल्ली तक बसें चलने से यात्रियों को भी राहत मिली है। वहीं, डिपो की भी आय बढ़ेगी। अभी कौशांबी तक ही बस चल रही थी।
कोरोना काल में पहले रोडवेज बसें भी बंद थी। इसके बाद एक जून से बसों के संचालन की छूट दी गई। बीते तीन माह से रोडवेज बसों का संचालन केवल प्रदेश के अंदर ही हो रहा था। अंतरराज्यीय बसों का संचालन बंद था। नतीजतन यहां से बसें दिल्ली भी नहीं जा रही थीं। बसें केवल कौशांबी तक ही चल रही थी। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन ने अब अंतरराज्यीय बसों के संचालन की अनुमति दी है। शासन की अनुमति के बाद बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर डिपो से बसों का संचालन नई दिल्ली के अंतरराज्यीय बस स्टैंड कश्मीरी गेट से शुरू हो गया। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि बृहस्पतिवार से दिल्ली के लिए बसें चलाई गई हैं। काफी यात्री मिले है। शुक्रवार को पूरी तैयारी से बसों का संचालन किया जाएगा। दिल्ली तक बसें चलने से डिपो की भी आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड में अभी रोक
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड सरकार ने अभी तक अपने यहां बाहरी प्रांतों की बसों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है। इसलिए अभी बसें हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून आदि स्थानों पर नहीं चल सकी है। यूपी रोडवेज बसें पुरकाजी बॉर्डर तक ही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेशर हॉर्न लगाया तो बस का अनुबंध खत्म होगा
मुजफ्फरनगर। रोडवेज में लगी अनुबंधित बसों में प्रेशर हॉर्न नहीं लगाए जाएंगे। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक जयदीप वर्मा ने इस संबंध में सभी एआरएम को आदेश जारी किया है। कहा कि 21 सितंबर तक लगातार अभियान चलाया जाए। अनुबंधित बसों में प्रेशर हॉर्न मिलने पर एक हजार का जुर्माना किया जाएगा। यदि फिर भी प्रेशर हॉर्न मिला तो बस का अनुबंध खत्म किया जाएगा। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में अभियान शुरू कर दिया है। बस मालिकों को भी इस संबंध में लिखित में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed