{"_id":"68d1a83d805547c25f03dd51","slug":"roadways-bus-service-starts-from-muzaffarnagar-to-bidauli-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-154830-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से बिडौली तक रोडवेज बस का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर से बिडौली तक रोडवेज बस का संचालन शुरू
Tue, 23 Sep 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने ग्रामीण क्षेत्र में यात्रियों को सुविधा देने के मद्देनजर मिनी रोडवेज बस का मुजफ्फरनगर से शामली जनपद के हरियाणा प्रदेश की सीमा से सटे गांव बिडौली तक संचालन सोमवार से शुरू किया है। 42 सीट वाली यह बस रोजाना सुबह आठ बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगी।
मुजफ्फरनगर डिपो से ग्रामीण पिछले काफी समय से मुजफ्फरनगर के ग्रामीण क्षेत्र में रोडवेज बसों के संचालन की मांग कर रहे थे। डिपो अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र के कई मार्गों का सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट परिवहन निगम के मुख्यालय भेजी थी। इसी के चलते अब मुजफ्फरनगर से जनपद शामली के हरियाणा प्रदेश की सीमा पर यमुना के पास स्थित गांव बिडौली तक मिनी बस संचालित की गई है।
--
दो जनपदों के लोगों को मिलेगा लाभ-
संचालित की गई मिनी बस से मुजफ्फरनगर व शामली जनपद के लोगों को लाभ मिलेगा। यह बस मुजफ्फरनगर से चलकर जनपद शामली के थानाभवन से होते हुए बिडौली तक जाएगी। यह बस जनपद मुजफ्फरनगर के 12 व शामली जनपद के 15 स्थानों से यात्रियों को बैठा कर अपनी मंजिल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
--
मुजफ्फरनगर से किराया-
सीमली- 11
लकडसंधा- 23
दधेडू-25
हैबतपुर-29
चरथावल-34
नंगला राई-38
अकबरपुर-43
कादरगढ़-50
लुहारी-52
थानाभवन-61
मंटीहसन-67
गुराना-72
पल्ठेडी- 75
कच्ची गढ़ी- 78
हाथछौया-76
पिंडोरा- 87
ऊन- 92
टिटौडा-101
बल्ला माजरा- 104
बिडौली-117
-- -- -- -- -
वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोडवेज बस की सेवा देने के मद्देनजर इस बस को चलाया गया है। यह बस ग्रामीण क्षेत्र के 27 स्थानों पर रुक कर यात्रियों को बैठाएगी। हरियाणा जाने वाले लोगों को भी इस बस का लाभ मिलेगा। -प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, मुजफ्फरनगर डिपो।