{"_id":"58d17b154f1c1b2f4a1a367d","slug":"roadways-bus-collides-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ के गांव कवाल के पास रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। बस में सवार महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो की बस मंगलवार को बिजनौर से चलकर मुजफ्फरनगर जा रही थी। दोपहर 12 बजे के करीब जैसे बस पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव कवाल के पास पहुंची। बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इससे बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर लगते ही बस में सवार महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बस में से थाना ककरौली क्षेत्र के गांव टंढ़ेड़ा निवासी लोकेश पुत्र संतरपाल, सिखेड़ा गांव निवासी पिंकी पत्नी योगेश, गांव जौली निवासी मेनपाल पुत्र दयाराम, ऋषिकेश के मेहरू गांव निवासी चंद्रवीर पुत्र ब्रहमसिंह, सहारनपुर निवासी गुलजार पुत्र अवसर, फिरोजाबाद निवासी जीशान, पप्पू, अमन सहित अन्य घायलों को बाहर निकाला। उन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को वापस भेज दिया।