फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Roads will be rejuvenated at a cost of 43 crores

43 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा कायाकल्प

Thu, 18 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Roads will be rejuvenated at a cost of 43 crores
43 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री और शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की कायाकल्प कराने के लिए 43 करोड़ सरकार से मंजूर कराए हैं। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकृति प्रदान की।
राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रस्ताव पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर से अलमासपुर चौक होते हुए जानसठ रोड के सड़क चौड़ीकरण को 24 करोड़ व गुप्ता रिसॉर्ट्स से रामपुर तिराहा तक की सड़क के चौड़ीकरण को 19 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। कपिलदेव ने बताया कि मुजफ्फरनगर से जानसठ रोड पर ट्रैफिक बहुत अधिक है। स्कूल, कॉलेज व बड़े-बड़े शोरूम होने से भीड़ व अतिक्रमण बहुत बढ़ गया है। अलमसपुर चौक भी बहुत संकरा हो गया है, जिससे हर समय जाम लगा रहता है। इसी मार्ग के चौड़ीकरण के लिए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

गुप्ता रिसॉर्ट्स से रामपुर तिराहे तक की भी स्थिति बीच-बीच में खराब है। हाल ही में इसी मार्ग पर रुड़की रोड पर सीसी रोड की स्वीकृति भी कराई गई थी, जिसका कार्य तेजी से चल रहा है। कपिलदेव ने बताया कि मेरठ रोड व रुड़की रोड का चौड़ीकरण व नाला निर्माण भी बहुत आवश्यकता है, क्योंकि यहां भी अतिक्रमण व भीड़ की स्थिति बहुत खराब है। इस मार्ग के चौड़ा होने से यातायात सुगम होगा व जाम से मुक्ति मिल सकेगी। कपिलदेव ने बताया कि दिल्ली नीतिपास की इस मार्ग की 19 करोड़ की स्वीकृति उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed