{"_id":"5da21bd28ebc3e93aa193463","slug":"roads-broken-down-to-construct-a-drain-traffic-disrupted-muzaffarnagar-news-mrt4480600168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण को तोड़ी सड़क, यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण को तोड़ी सड़क, यातायात बाधित
विज्ञापन
रुडकी रोड पर नाला निर्माण कार्य के दौरान फैली कीचड से परेशन वाहन सवार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला अभियान...
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य के चलते सड़क तोड़े जाने से यातायात बाधित रहा। सड़क पर फैले कीचड़ और काम में लगी जेसीबी के कारण जाम की स्थिति बनी रही। साथ ही एक साइड में पाइप लाइन बदलने के लिए गड्ढा खोद दिया गया। इससे वाहन चालकों को और भी ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ी।
रुड़की रोड पर नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। इस समय शहर कोतवाली की साइड काम चल रहा था। सड़कों के आगे नाला खोदा पड़ा है तथा कीचड़ जमा है। शुक्रवार रात से शहर कोतवाली के पास नाले को दूसरी साइड के नाले से मिलाने के लिए काम शुरू हुआ। इसके लिए सड़क को तोड़ा जा रहा था लेकिन वहां पाइप लाइन होने से काम नहीं हो सका। सड़क पर कीचड़ फैल जाने तथा जेसीबी से खोदाई होने के कारण दिन भर जाम लगा रहा। सड़क के एक ओर पाइप लाइन बदलने के गड्ढा खोदा गया है। इससे वाहन चालकों और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
-------
दुकानों की वजह से पहले ही रोका काम
मुजफ्फरनगर। नावल्टी चौक से नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम शुरू हुआ था। यह काम शहर कोतवाली से पहले ही रोक दिया गया। बताया जाता है कि यदि शिव चौक तक काम बढ़ाया जाता तो नगर पालिका की दुकानें टूटने की नौबत आ जाती। इन दुकानों का काफी हिस्सा नाले पर आ रहा है। इसके चलते जल निगम के अधिकारियों ने कोतवाली से पहले ही पाइप लाइन को सड़क के दूसरी ओर की लाइन से जोडऩे का काम शुरू करा दिया। अब शिव चौक तक नाले में काम नहीं होगा।
विज्ञापन
-------
दुकानों के आगे फैला है कीचड़
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर नाले में ह्यूम पाइप डालने के काम के चलते कई दिनों से दुकानदार परेशान हैं। दुकानों के आगे कीचड़ फैला हुआ है। त्योहारी सीजन में उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।
-----------------------------
इन्होंने कहा...
- नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम शिव चौक तक नहीं होगा। इससे कोतवाली से पहले ही दूसरी ओर के नाले से कनेक्ट किया जा रहा है। इसी तरह प्रोजेक्ट तैयार हुआ था। बाद में भगत सिंह रोड के नालों पर काम होगा।
- राजीव त्यागी, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
--------------
गिरिराज सिंह

रुडकी रोड स्थित नगरपालिका की मार्किट जिसमे नाले का निर्माण कार्य नही हुआ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR