फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Road under Bhopa bridge started to be built after 21 years

21 साल बाद बननी शुरू हुई भोपा पुल के नीचे की सड़क

Wed, 06 Apr 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Road under Bhopa bridge started to be built after 21 years
भोपा पुल के नीचे सडक निर्माण कार्य हुटा शुरु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भोपा पुल के नीचे लोक निर्माण विभाग के ऑफिस से पूर्व चेयरमैन लक्ष्मीचंद सिंघल के मकान तक सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। सड़क 21 साल बाद बन रही है।
विज्ञापन

नई मंडी सड़क की हालत बहुत खराब थी। यह सड़क 21 साल पहले बनी थी। चार-पांच साल बाद ही सड़क खराब होनी शुरू हो गई थी। दस साल से हालत बहुत खराब थी। क्षेत्र के लोग लगातार सड़क बनाने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय सभासद विपुल भटनागर ने नगर पालिका में तीन बार सड़क का प्रस्ताव रखा, लेकिन निर्माण नहीं हुआ। बाद में इस सड़क की समस्या को राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के सामने रखा।
विज्ञापन

मंत्री ने पिछले कार्यकाल में विधायक निधि से आरईएस के माध्यम से सड़क को स्वीकृत कराया। इसके बाद यहां सड़क का निर्माण शुरू हुआ। 80 लाख की लागत से यह सीसी रोड बन रहा है। क्षेत्र के लोगों में सड़क के बनने से खुशीहै।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल से चली आ रही थी मांग
दुकानदार अतुल कुमार टीटू का कहना है कि हम लोग 15 साल से सड़क बनवाने की मांग कर रहे थे। सड़क में इतने गड्ढे थे कि आम आदमी यहां से निकल नहीं सकता था। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

क्षेत्र के लोगों की समस्या हल हुई
इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान करने वाले संजय कुमार का कहना है कि इस मार्ग की गंदगी लंबे समय बाद दूर हुई है। अब लोगों को राहत महसूस हो रही है। इस सड़क में इतने ज्यादा गड्ढे थे कि दुपहिया और चौपहिया वाहन चलाना मुश्किल था।
हम पांच साल से प्रयास में थे: विपुल
वार्ड सभासद विपुल भटनागर का कहना है कि उनके वार्ड में यह सबसे खराब सड़क थी। पांच साल से लगातार प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed