{"_id":"5c50a373bdec222be7357f0b","slug":"road-jam-after-the-death-of-a-young-man-in-village-basseda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसेड़ा में युवक की मौत के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसेड़ा में युवक की मौत के बाद बवाल
Wed, 30 Jan 2019 12:33 AM IST
Deepak Kausik
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Published by: Deepak Kausik
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
छपार में युवक की मौत के बाद हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार के गांव बसेड़ा में एक युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौत होने के बाद जमकर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को जमकर पीटा। जिसे पुलिस ने बामुश्किल भीड़ से छुड़ाकर एक स्कूल में बंद कर दिया। गुस्साई भीड़ ने मोरना-बसेड़ा मार्ग पर जाम लगा दिया। जिस पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां फटकारते हुए स्थिति को काबू किया। लाठीचार्ज में छह लोग घायल हो गए। पांच लाख मुआवजा और पत्नी को विधवा पेंशन के लिखित आश्वासन के बाद जाम खोला गया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी सचिन (25) पुत्र भोपाल मेहनत-मजदूरी करता था। मंगलवार शाम वह मजदूरी से आने के बाद खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान मोरना की तरफ से आती पॉपुलर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी ट्रैक्टर चालक मोहम्मद आजाद निवासी गांव दौलतपुर, थाना ककरौली को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भीड़ से बामुश्किल उसे छुड़ाकर एक स्कूल में बंद कर दिया।
इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को 50 लाख मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग करते हुए शव को बसेड़ा-मोरना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर सुभाष राठौर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने स्कूल में बंद चालक को बाहर खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें मृत युवक की मां उमरा देवी, चाची नरेशो, बिरमला, पारूल, अनिल व सचिन घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सदर रिजवान अहमद चरथावल, पुरकाजी, भोपा व शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हंगामा होता रहा। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
एडीएम प्रशासन ने प्रधानमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये मुआवजा, डीएम की ओर से 30 हजार रुपये की तत्काल मदद और सचिन की पत्नी को विधवा पेंशन दिलाए जाने का लिखित आश्वासन परिजनों को दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। वहीं, हादसे के आरोपी ट्रैक्टर चालक मोहम्मद आजाद को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।
पत्नी व 20 दिन का बच्चा हुए बेसहारा
छपार। हादसे का शिकार हुए गांव बसेड़ा निवासी सचिन के परिवार में वृद्ध माता-पिता भोपाल-उमरा देवी के साथ ही चार भाई दीपक, दिलीप, नितिन और शौकीन हैं। पूरा परिवार मेहनत-मजदूरी करता है। सचिन के अपने परिवार में पत्नी सविता व 20 दिन का बच्चा है, जो उसकी असमय मौत के बाद बेसहारा हो गए हैं।
सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल
भौराकलां। गांव भौराकलां के निकट मंगलवार रात एक कार सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉले में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौदा महाजन निवासी नरेंद्र पुत्र महक सिंह अपने साथियों गांव के ही कपिल, देवेंद्र व मोनू और शाहपुर निवासी बबलू के साथ तितावी के गांव साल्हाखेड़ी में शादी समारोह में गया था। देर रात शादी से लौटते हुए जब उनकी कार भौराकलां गांव के बाहर निकली।
तेज रफ्तार होने के कारण कार अचानक सड़क किनारे गन्ना लदे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में कार के परखचे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायल युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक नरेंद्र की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य चारों युवक गंभीर रूप से घायल थे। सूचना पर पहुंचे परिजन कपिल, देवेंद्र व मोनू को तो शामली हॉस्पिटल ले गए, जबकि बबलू के परिजन उसे शाहपुर के नर्सिंग होम में ले गए। देर रात तक घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, किसान की दबकर मौत
मुजफ्फरनगर। वहलना-पीनना बाईपास पर काली नदी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पलट गया। जिसके नीचे दबकर वहलना निवासी किसान की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव वहलना निवासी किसान विजय (50) पुत्र रघुवीर सोमवार को तितावी शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ने डालने गया था। रात करीब 8.30 बजे जब वह शामली रोड की तरफ से पीनना-वहलना बाईपास पर काली नदी पुल के पास पहुंचा। अचानक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का अगले पहिये का बैरिंग टूट गया।
इससे ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इससे विजय ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से मौके पर पहुंचकर क्रेन से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली हटवाकर उसके नीचे दबे किसान को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का गमगीन हालात में वहलना में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, दंपती घायल
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर के बेहट रोड स्थित प्रेमपुरी कॉलोनी निवासी विनय गुप्ता सोमवार रात पत्नी रश्मि गुप्ता के साथ दिल्ली से कार में लौट रहे थे। हाईवे पर वहलना कट के निकट सोमवार रात अचानक सड़क पर आए पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से निकालकर जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।