{"_id":"65e45cbf99bb22738e04747f","slug":"road-construction-incomplete-on-ganganahar-bridge-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-117994-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गंगनहर पुल पर सड़क निर्माण अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गंगनहर पुल पर सड़क निर्माण अधूरा
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर गांव सठेड़ी गंगनहर पुल पर सेतु निगम की ओर से बनाए गए पुल के दोनों ओर सड़क निर्माण न होने से पुराने पुल से ही आवागमन हो रहा है। ग्रामीणों ने सड़क का कार्य रुकवा रखा है। लोगों का कहना है कि पुल के दोनों ओर करीब 15 फुट गहरी खाई है, जिससे हादसे होने का खतरा बना है। ग्रामीण पुल के दोनों ओर सड़क को सीधा कराने की मांग कर रहे हैं।पिछले दिनों ग्रामीणों ने पुल का निरीक्षण करने आए सेतु निगम के एई पंकज जैन का घेराव किया था। ग्रामीण सुनील काजी, जगदीश आर्य एडवोके, जिला पंचायत सदस्य मनोज राजपूत, सचिन आर्य, रामनिवास, जलदीप सिंह, सौराज सिंह, आदेश कुमार, पवन सिंह, सुभाष आदि का कहना है कि सड़क के दोनों ओर करीब 15 फुट गहरी खाई है। पुल के दोनों ओर की सड़क को तिरछा बनाया जा रहा है। इस कारण यहां पर हादसे का हर समय खतरा रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक पुल के दोनों ओर संपर्क मार्ग को सीधा नहीं किया जाएगा, तब तक कोई कार्य नहीं होने देंगे। उधर, सेतु निगम के एई पंकज जैन ने बताया कि गहरी खाई के भराव के लिए बजट नहीं है।