{"_id":"6aee2e2bba6daaf216036c13","slug":"road-accident-in-uttarakhand-young-man-returning-home-for-diwali-dies-five-others-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-184797-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उत्तराखंड में सड़क हादसा, दिवाली पर घर लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उत्तराखंड में सड़क हादसा, दिवाली पर घर लौट रहे युवक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी मोनू शर्मा (36) की उत्तराखंड के चमोली जनपद में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में गांव के पांच अन्य युवक घायल हो गए। सभी युवक दिवाली का त्योहार मनाने बद्रीनाथ से गांव लौट रहे थे।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अजीत उर्फ मोनू शर्मा (36) अपने साथियों के साथ बद्रीनाथ में कपड़ा बेचने का काम करता था। वह अपने साथियों जोनी, मेनपाल, मोंटी, शिवकुमार और सोनू के साथ बोलेरो पिकअप गाड़ी में सवार होकर आ रहा था।
उत्तराखंड के चमोली जनपद में पहुंचने पर उनकी बोलेरो पिकअप गाड़ी की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अजीत उर्फ मोनू शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांचों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक अजीत के पिता रामरतन शर्मा मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अजीत अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी आठ वर्षीय पुत्री वैष्णवी, छह वर्षीय पुत्री माही और चार वर्षीय पुत्र आरव हैं।