{"_id":"58a1f7444f1c1b9a3dd83e49","slug":"ro-will-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरओ आयोग को भेजेंगे रिपोर्ट, रिटर्निंग ऑफिसर को दी गईं लॉगइन आईडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरओ आयोग को भेजेंगे रिपोर्ट, रिटर्निंग ऑफिसर को दी गईं लॉगइन आईडी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने किस विधानसभा में कितने वोट पड़े और कहां-कहां ईवीएम में दिक्कतें आई, इसकी रिपोर्ट मांगी है। इसकी रिपोर्ट आरओ सीधे चुनाव आयोग को भेजेंगे। आयोग ने सभी विधानसभा की ऑनलाइन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। आरओ ने सोमवार को इस बाबत कार्रवाई शुरू कर सभी रिकार्ड वेबसाइट पर डालने का काम प्रारंभ किया है।
अब तक जिला निर्वाचन कार्यालय के द्वारा चुनाव आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग को मतदान होने के बाद पूरा रिकार्ड भेजा जाता था। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय विधानसभा वार आरओ से रिकॉर्ड लिया जाता था। जिसके चलते सूची अपलोड होने में वक्त लगता था। इस झंझट को दूर करने के लिए चुनाव आयोग ने नए निर्देश जारी किए हैं। अब प्रत्येक विधानसभा के आरओ अपनी-अपनी रिपोर्ट को सीधे बेवसाइट पर भेजेंगे।
इसके लिए आरओ को लॉगइन आईडी और पासवर्ड मुहैया कराए गए हैं। इसके लिए आरओ को निर्देश दिए गए हैं। आरओ को अपने क्षेत्र में पड़ने वाले प्रत्येक बूथ पर वोटरों की संख्या, कुल कितने वोट पड़े। इनमें महिला और पुरुषों की संख्या क्या रही। ईवीएम में कोई दिक्कतें हुईं। वोटरों ने किस दस्तावेज के माध्यम से वोट डाले हैं। इसकी पूरी डिटेल बूथवार अपलोड करना है। सोमवार को आयोग ने सूची अपलोड न होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी से कारण की जानकारी ली है। आयोग की सख्ती के बाद प्रशासनिक अमला तत्काल इस काम में लग गया।