फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD's presence in NDA will increase after Meerapur victory

Muzaffarnagar News: मीरापुर फतह से एनडीए में बढ़ेगा रालोद का वजूद

Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
RLD's presence in NDA will increase after Meerapur victory
मुजफ्फरनगर। मीरापुर की जीत से एनडीए में रालोद का वजूद बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव में बागपत और बिजनौर में जीत और अब उपचुनाव में हिस्से में आई अकेली सीट पर रालोद को कामयाबी मिली है। 2027 के लिए जीत के कई मायने है। पश्चिम यूपी में सीटों पर रालोद की दावेदारी और हिस्सेदारी बढ़ने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव रालोद ने सपा गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा और बड़ी कामयाबी हासिल की थी। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले रालोद ने सपा का साथ छोड़कर भाजपा के लिए सियासत का ताना बना बुना। सीटों के बंटवाने में सिर्फ बागपत और बिजनौर मिली, लेकिन दोनों जगह जीत से रालोद को गठबंधन में मजबूती मिली।
विज्ञापन

उपचुनाव में सीटों का बंटवारा शुरु हुआ तो रालोद ने मीरापुर और खैर सीट पर दावेदारी की थी। लेकिन मीरापुर ही रालोद के खाते में आई। करीब 30 हजार वोटों से मिथलेश पाल को मिली जीत ने विधानसभा में रालोद की संख्या बरकरार रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed