रालोद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया
मोरना। गांव करहेड़ा से रालोद कार्यकर्ता पिछले एक महीने से चल रहे दिल्ली में किसानों के आंदोलन के लिए गांव से राशन सामग्री एकत्र करके दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। इस मौके पर रालोद के जिला उपाध्यक्ष बिन्नू राठी ने कहा कि पिछले लगभग एक महीने से देश का किसान कृषि कानून के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना देकर बैठे हैं, जिसमें लगभग दो दर्जन से भी अधिक किसान शहीद हो गए हैं। इसके बावजूद किसानों की बात सुनने वाला कोई नहीं है। इस मौके पर सतबीर सिंह, अतुल राठी, विक्की, विशाल, विजय राठी, प्रधान धीरज राठी, सिन्नी, रोहित, बाबू आदि आटा, दाल, गुड़ आदि लेकर दिल्ली बॉडर की ओर रवाना हो गए।