फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD workers burnt effigy of MP Brijbhushan Sharan, scuffle with police

Muzaffarnagar News: रालोद कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद बृजभूषण शरण का पुतला, पुलिस से धक्का-मुक्की

Thu, 01 Jun 2023 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
RLD workers burnt effigy of MP Brijbhushan Sharan, scuffle with police
विश्वकर्मा चौक पर सांसद ब्रजभूषण का पुतला फूकतें रालोद कार्यकर्ता व छीनती पुलिस।।
- पुलिस ने पांच रालोद कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
विज्ञापन

- वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास रजबहा रोड पर रालोद और युवा जाट महासभा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। धक्का मुक्की के दौरान एक रालोद कार्यकर्ता घायल भी हो गया। उधर, पुलिस ने दे रात सभी को मुचलका पाबंद करने के बाद छोड़ दिया।

बुधवार शाम में रालोद कार्यकर्ता युवा प्रदेश महासचिव अंकित सहरावत के साथ भोपा रोड एसडी काॅलेज के पास सांसद बृजभूषण शरण का पुतला फूंकने पहुंचे। जानकारी मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस काॅलेज के पास पहुंच गई। कार्यकर्ता विश्वकर्मा चौक से गंगारामपुरा रजबहा रोड पर पहुंचे और पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर मंडी कोतवाली पुलिस मौके पहुंची तो रालोद कार्यकर्ताओं के साथ जलते पुतले को छीनने को लेकर धक्का मुक्की हो गई। एक कार्यकर्ता को चोट लग गई। काफी कार्यकर्ता मौके से चले गए, लेकिन पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की है। मंडी सीओ हिमांशु गौरव का कहना हैं कि पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद ने जताई नाराजगी
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विधायक अनिल कुमार, कृष्णपाल राठी और सुधीर भारतीय समेत अन्य पदाधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed