फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD will catch the seats, SP will equalize the candidates.

सिंबल में जीतेगा रालोद, प्रत्याशियों से बराबरी करेगी सपा

Sat, 08 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
RLD will catch the seats, SP will equalize the candidates.
सीटों में बाजी मारेगा रालोद, प्रत्याशियों में बराबरी करेगी सपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद और सपा गठबंधन में जिले की सीटों पर तस्वीर साफ होने लगी है। चरथावल सपा के हिस्से में रहेगी और अन्य पांच सीटों पर रालोद चुनाव लड़ेगा। समन्वय बनाने के लिए रालोद के सिंबल पर सपा के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का फार्मूला निकाला जा सकता है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के बीच बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। जल्द ही सीटों की संख्या का एलान होगा। संभावना है कि अगले दो तीन दिन में सीटों की बंटवारा हो सकता है। विधानसभा सीट बुढ़ाना, खतौली, मीरापुर, पुरकाजी सुरक्षित के अलावा मुजफ्फरनगर सदर रालोद को मिलेगी, जबकि चरथावल सीट पर सपा का प्रत्याशी उतारने जाने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

गठबंधन में समन्वय बनाए रखने और दावेदारों को संतुष्ट करने के लिए सपा नेताओं को रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाया जाएगा। मुजफ्फरनगर सदर के अलावा खतौली सीट पर सपा अपने प्रत्याशी लड़ाने के लिए दावा कर रही है। रालोद के रणनीतिकार अधिक से अधिक अपने प्रत्याशी उतारना चाहते हैं, ताकि पूरा राजनीतिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरापुर से मुस्लिम प्रत्याशी उतारेगा गठबंधन
पूर्व विधायक पंकज मलिक के चरथावल सीट पर दावे को देखते हुए नया समीकरण बन रहा है। गठबंधन मुस्लिम दावेदारों और मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए मीरापुर सीट का विकल्प चुनेगा। यहां से मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारे जाने की तैयारी है। रालोद के सिंबल पर प्रत्याशी यहां से चुनाव लड़ सकता है।
सुरक्षित सीट के लिए कई थामेंगे रालोद का दामन
पुरकाजी सुरक्षित सीट पर दावा शुरू हो गया है। रालोद और सपा में टिकट के कई दावेदार हैं। इसके अलावा जिले की सियासत के कई पुराने खिलाड़ी जल्द ही रालोद का दामन थाम सकते हैं।
2017 में भाजपा और सपा के बीच हुआ था मुकाबला
सीटों के बंटवारे का गणित कुछ भी हो, लेकिन 2017 में पांच सीटों पर सपा और भाजपा के बीच मुकाबला हुआ था। भाजपा की लहर में रालोद हर सीट पर पिछड़ गया था, लेकिन सपा ने ताकत दिखाई थी। सिर्फ पुरकाजी सीट पर भाजपा को कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने ही टक्कर दी थी।

मीरापुर में इसलिए लड़ाया जाएगा मुस्लिम
गठबंधन ने मीरापुर सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारने का फैसला रणनीति के तहत किया है। 2012 में बसपा के टिकट पर जमील अहमद कासमी विधायक बने थे। भाजपा के वीरपाल निर्वाल को 25689 वोट मिले थे। 2017 के चुनाव में मीरापुर सीट पर भाजपा से अवतार भड़ाना को 69035 वोट मिले थे, जबकि सपा के लियाकत अली ने 68842 वोट हासिल कर नजदीकी मुकाबले में टक्कर दी थी। भाजपा की लहर के बीच भी सिर्फ 193 वोट से सपा की हार हुई थी। यही वजह है कि इस सीट पर गठबंधन मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed