फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD's protest in tehsils

रालोद का तहसीलों में धरना, प्रदर्शन

Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
RLD's protest in tehsils
खतौली में तहसील में गैस सिलिंडर और मटके लेकर धरना प्रदर्शन करते रालेद कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद का तहसीलों में धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल ने शनिवार को किसान क्रांति दिवस मनाया। किसानों की बकाया गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य वृद्धि, बढ़ती महंगाई समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर जिले की सभी तहसीलों में धरना, प्रदर्शन किया।
सदर तहसील में जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि नौ महीनों से देश के किसान नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। एमएसपी के अधिकार की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। धरने में पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित सिंह और एसडीएम सदर दीपक कुमार को ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया। धरना-प्रदर्शन में प्रभात तोमर, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, कृष्णपाल राठी, कमल गौतम, श्रीराम तोमर, नदीम चौधरी, तारिक मुस्तफा, डॉ. मोनिका, विदित मलिक, अशोक बालियान, सुधीर भारतीय, पराग चौधरी, विकास कादियान, माधोराम शास्त्री, राममेहर राठी, अंकित सहरावत, बल सिंह, कपिल, कंवरपाल फौजी, विनोद मेघखेड़ी, सार्थक लटियान, आदेश तोमर, समद खान, सोनू खोकर आदि शामिल रहे। संचालन अंकित सहरावत ने किया।
विज्ञापन

सभी तरह की देनदारियों पर रोक लगाई जाए
जानसठ। रालोद कार्यकर्ताओं ने किसानों का समय से गन्ना भुगतान ना होना, बिजली बिल व डीजल की महंगाई के विरोध में तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम जयेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। तहसील में रालोद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना, प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। आम आदमी महंगाई से परेशान हैं। वक्ताओं ने कहा कि किसानों का गन्ने का भुगतान मय ब्याज अविलंब कराया जाए, जब तक किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं होता, तब तक सभी तरह की देनदारियों पर रोक लगाई जाए। इस दौरान रालोद की राष्ट्रीय सचिव रमा नगर, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, शादाब अली, बिन्नू राठी, अंजुम, ओम सिंह, लतीफ, कुलदीप, ब्रजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलिंडर, घडे के साथ किया प्रदर्शन
खतौली। किसान क्रांति दिवस पर रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसील में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को राज्यपाल के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। धरना-प्रदर्शन के दौरान गैस सिलिंडर, घडे़ सहित बुग्गी में रखकर बाइक आदि लेकर रालोद कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे। प्रदेश महासचिव मनोज चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। मनोज चौधरी ने कहा कि मौजूदा सरकार किसान के साथ आमजन का भी शोषण करने में लगी है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है। महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। इस मौके पर संजय राठी, भूपेंद्र चौधरी, पंकज चौधरी, विकास बालियान, वकील अहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता जगदीश आर्य तथा संचालन धर्मेंद्र तोमर ने किया।

बुढ़ाना तहसील में रालोद के धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की भीड़।

बुढ़ाना तहसील में रालोद के धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed