फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD returns to UP cabinet after 17 years

UP: रालोद की 17 साल बाद यूपी कैबिनेट में वापसी, 2002 में बघरा से जीतकर अनुराधा बनीं थी मंत्री

Tue, 05 Mar 2024 05:16 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Mar 2024 05:16 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : रालोद की 17 साल बाद यूपी कैबिनेट में वापसी हुई है। बताया गया कि 2002 में बघरा से जीतकर अनुराधा बनीं मंत्री थीं।

विज्ञापन
RLD returns to UP cabinet after 17 years
अनिल कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम यूपी की राजनीति में खास दखल रखने वाले रालोद की करीब 17 साल बाद यूपी कैबिनेट में वापसी हुई है। आखिरी बार बघरा से जीतकर अनुराधा चौधरी मंत्री बनाई गई थीं। उनके बाद एमएलसी मुन्ना सिंह चौहान भी मंत्रालय में रहे।

विज्ञापन


खतौली और बघरा विधानसभा सीट से जीतकर रालोद कोटे से मंत्री बनते रहे हैं। खतौली से बागपत के रहने वाले लक्ष्मण सिंह मंत्री बनाए गए थे। उनके बाद धर्मवीर बालियान को मंत्रालय मिला।

विज्ञापन

वर्ष 2002 में बघरा से विधायक चुनी गईं अनुराधा चौधरी कैबिनेट मंत्री रहीं। वर्ष 2004 में कैराना से सांसद बनने के बावजूद उन्हें कैबिनेट स्तर के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण आयोग की अध्यक्ष बनाया गया। इस तरह उनके पास 2007 तक दर्जा रहा। इसी दौरान रालोद के एमएलसी मुन्ना सिंह चौहान भी मंत्री रहे।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर

वर्ष 2007 में बसपा, 2012 में सपा और 2017 में भाजपा सरकार में रालोद को मंत्रालय नहीं मिले। लेकिन वर्ष 2022 से चल रही भजपा सरकार में अब पुरकाजी विधायक अनिल कुमार को मंत्री बनाया है। करीब 17 साल बाद रालोद की मंत्रालय में वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed