फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   RLD picket at Mansoorpur railway station

मंसूरपुर रेलवे स्टेशन रालोद का धरना, प्रदर्शन

Sat, 12 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
RLD picket at Mansoorpur railway station
मंसूरपुर स्टेशन पर रोलाद के धरने में शामिल किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर रालोद का धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

मंसूरपुर। रेलवे की डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के लिए अधिग्रहीत की जा रही जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर रालोद के नेतृत्व में किसानों ने मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर धरना, प्रदर्शन किया। धरने पर पहुंचे एसडीएम खतौली और किसानों के बीच सहमति नहीं बनने पर एसडीएम बैरंग लौट गए। धरने को अनिश्चितकालीन कर दिया गया।
रेलवे द्वारा अधिग्रहीत की जा रही भूमि का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर रालोद ने मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे पंचायत कर धरना शुरू किया। अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने की। किसानों का कहना था कि गांव खानूपुर के किसानों को 17 सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि बराबर में ही इस्लामाबाद गांव के किसानों को 400 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजा दिया जा रहा है। यह किसानों के साथ अन्याय है। किसान बगैर मुआवजा बढ़ाए जमीन नहीं देंगे।
विज्ञापन

धरने पर पहुंचे एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी तथा सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अलग-अलग गांव का सर्किल रेट अलग-अलग है। सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। गांव इस्लामाबाद की किसानों का मुआवजा डीएम ने 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है। किसान संतुष्ट नहीं है तो वे अदालत जा सकते हैं, लेकिन रेलवे का काम न रोकें। एसडीएम ने बताया कि 90 प्रतिशत किसानों की सहमति मिल गई है। केवल कुछ किसानों का मामला भी लटका हुआ है। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि प्रशासन जमीन पर जबरन कब्जा किया तो किसान विरोध करेंगे। मांग पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को पूर्व विधायक राजपाल बालियान, कृष्णपाल राठी, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, पंकज राठी, पंचायत के संयोजक अंगद खानूपुर, प्रियंक घासीपुरा, सुधीर भारतीय, विकास बालियान, विशाल अहलावत, जगपाल सिंह, राजीव फौजी ,राजेश्वर आर्य, अशोक राठी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed