{"_id":"607f0b058ebc3eb9222cba4c","slug":"rld-is-agreeing-against-bjp-in-the-elections-muzaffarnagar-news-mrt5353236119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में रालोद भाजपा से मान रही है मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में रालोद भाजपा से मान रही है मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में रालोद भाजपा से मान रही है मुकाबला
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। चुनावी दंगल समाप्त होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदान के दौरान मिले मत को लेकर अपने हिसाब से गणना की। रालोद के खेमे से प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने अपना मुकाबला भाजपा प्रत्याशियों के साथ बताया। दूसरी ओर भाजपा के खेमे में मतदान को लेकर चुनावी आंकलन में लगे प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने भी अपना मुकाबला रालोद प्रत्याशियों के साथ बताया। भीषण गर्मी में रमजान का महीना होने के कारण मुस्लिम मतदाताओं का मत प्रतिशत चुनाव को प्रभावित करने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
चुनावी वार थम जाने के बाद प्रत्याशियों, उनके समर्थकों व मतदाताओं ने मंगलवार को राहत की सांस ली। प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने कई दिन बाद सो कर अपनी थकान मिटाई। मंगलवार की 11 बजे बाद प्रत्याशियों के कार्यालय व उनके आवास पर उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। जिला पंचायत का चुनाव चर्चाओं का केंद्र बिंदु रहा। प्रधान पद के चुनाव को लेकर गांव में प्रत्याशी व उनके समर्थक जातीय गणित के आधार पर जोड़-घटाव करते नजर आए।
रालोद के क्षेत्रीय महासचिव बालकिशोर त्यागी के आवास पर रालोद समर्थित दो प्रत्याशियों व उनके समर्थक मतदान को लेकर गुणा-भाग करते नजर आए। इस चुनाव में जाट व मुसलमानों की एकजुटता से मतदान के परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, गज्जु पठान, संयम पवांर, नियम पवांर, भूपति आर्य, अशोक पंचाल, शहजाद व इरशाद सलमानी आदि का कहना है कि उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी के साथ है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी गांव कुरालसी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह के आवास पर समर्थकों व कार्यकर्ता गांव वार सूची को लेकर मतदाताओं के जोड़-घटाने में लगे दिखाई दिए। इन्होंने भी अपना मुकाबला रालोद प्रत्याशी के साथ बताया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं ने अपना मुकाबला रालोद प्रत्याशी के साथ बताया। अवनीश चौधरी का कहना है कि मुस्लिम मतदाताओं का कम या अधिक प्रतिशत चुनाव को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
घर के भोजन का लिया स्वाद
बुढ़ाना। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान होने के बाद चुनावी वार समाप्त हो गया। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व प्रधान पद प्रत्याशी सोमवार को देर रात तक जागते रहे। मंगलवार को सुबह देर में सो कर उठे। प्रत्याशियों ने काफी दिनों बाद घर के भोजन का आनंद लिया।