{"_id":"654151474758dc9839018984","slug":"rld-asked-for-rs-400-per-quintal-sugarcane-price-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-10554-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रालोद ने मांगा 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रालोद ने मांगा 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य
Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
किसानो की सम्स्या के संबध में कलेक्ट्रेट मेंज्ञापन देने आये रालोद विधायक व कार्यकर्ता।संवाद
- गन्ना भुगतान आदि मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
- रालोद विधान मंडल दल के नेता राजपाल बालियान के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रालोद ने गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटन करने और किसानों के बकाया गन्ना मूल्य के भुगतान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के नेतृत्व प्रदेश की राज्यपाल के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा गया।
रालोद ने अपने मांग पत्र में गन्ना मूल्य 400 रुपये क्विंटल किए जाने की मांग रखी है। आलू, धान सहित सभी कृषि उत्पादों के लाभकारी मूल्य तय करने की मांग की गई। जिन किसानों की धान की फसल का नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा देने की मांग की गई। किसानों को मुफ्त बिजली, बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं से किसानों का नुकसान रोकने की मांग की गई। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, प्रदेश संगठन महासचिव अजीत राठी, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जियाउर रहमान, सलीम चोकड़ा, अंकित बालियान, यूनुस जिला, जगदीश आर्य, रामनिवास पाल, दिमाग सिंह, कमल गौतम, पंकज राठी, अशोक बालियान, भूपेंद्र राठी, मुन्नू भाई, विनोद मेगाखेड़ी, संजय प्रधान, फसी अख्तर, शैलेंद्र तोमर, डॉ वसीम त्यागी, ललित सहरावत आदि रहे। इससे पहले पार्टी कार्यालय पर सभी कार्यकर्ता एकत्र हुए और सरदार पटेल को उनकी जयंती पर याद किया।