{"_id":"6aa9549808f86d3e5706165b","slug":"ritik-secured-the-first-position-in-the-poster-competition-muzaffarnagar-news-c-42-1-smrt1030-106434-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पोस्टर प्रतियोगिता में रितिक रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पोस्टर प्रतियोगिता में रितिक रहे प्रथम
Tue, 15 Sep 2026 07:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
दौराला - श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं
श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब प्रभारी डॉ. स्नेहलता के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
छात्राओं ने रंगों और आकर्षक चित्रों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका, मतदान के महत्व और जागरूक मतदाता बनने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में छात्राओं की रचनात्मकता और प्रतिभा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में कक्षा दसवीं की रितिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11वीं की कशिश चौहान द्वितीय और वैष्णवी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय की ओर से सुनीता रानी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में शालिनी और रचना शर्मा शामिल रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि मतदान के प्रति जागरूकता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ईएलसी टीम की सराहना करते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।