फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rishi Dayanand was dedicated to protecting the nation: Swami Aryavesh

राष्ट्र रक्षा को समर्पित थे ऋषि दयानन्द : स्वामी आर्यवेश

Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rishi Dayanand was dedicated to protecting the nation: Swami Aryavesh
तितावी। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि ऋषि दयानंद धर्म और संस्कृति के रक्षक थे। सनातन धर्म के मूल्यों, आदर्शो और सिद्धांतो के लिए ऋषि के बताए मार्ग पर चलिए।
विज्ञापन

गांव ढिंढावली में स्थित आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में राष्ट्र की एकता, समृद्धि और जनकल्याणार्थ यज्ञ में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने आहुतियां दी। स्वामी आदित्यवेश ने भारत की संस्कृति, सभ्यता और इतिहास को मिटाने पर तुली राष्ट्र विरोधी शक्तियों का विरोध करने का आह्वान किया। डॉ. धीरज कुमार आर्य ने वेद मंत्रों की व्याख्या की। स्वामी सत्यवेश ने भजनों के द्वारा बुराइयां त्यागने का आह्वान किया। स्वामी ओमानंद, दिल्ली से आचार्य अजित कुमार, मेरठ से वानप्रस्थी लक्ष्मी चंद आर्य, सत्य मुनि, ओमवीर सिंह आर्य ने विचार व्यक्त किये। भजनोपदेशक योगेश दत्त आर्य एवं सुकीर्ति आर्य ने देशभक्ति भजन सुनाये। संचालन संसार सिंह आर्य ने किया। सीता राम शर्मा, यतेंद्र आर्य, जितेंद्र बिट्टू, ऋषिपाल सिंह, सहदेव सिंह, सचिन शर्मा, प्रेम सिंह फौजी, संजीव टीटू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed