फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rinku becomes an example for the society by passing the UPSC exam

यूपीएससी की परीक्षा पास कर रिंकू समाज के लिए मिसाल बने

Wed, 01 Jun 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rinku becomes an example for the society by passing the UPSC exam
रिकू राही। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। समाज कल्याण अधिकरी रहते हुए 100 करोड़ से अधिक का घोटाला उजागर करने वाले रिंकू राही ने सात गोली लगने और एक आंख गंवा देने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी। यूपीएससी की परीक्षा में 683 वी रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

अलीगढ निवासी रिंकू सिंह राही ने यूपी पीसीएस 2007 बैच की परीक्षा उत्तीर्ण कर 2008 में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर मुजफ्फरनगर में ज्वाइनिंग की थी। जिले में करीब सौ करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले का पर्दाफाश किया था। इसकी सूचना उन्होंने निदेशालय को दी थी। कुछ दिन बाद उन पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में सात गोली लगी, एक आंख हमेशा के लिए चली गई, किसी तरह जान बच पाई। राही ने आईपीएस बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा दी। लगातार प्रयास के बाद 13 साल बाद उन्होंने सफलता हासिल की। 26 मार्च 2009 को हुए हमले में चार आरोपियों को दस-दस साल की सजा हुई है। चार आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन जिलों में पोस्टिंग के दौरान चार बार थमाई गई चार्जशीट
ईमानदारी की जिंदा मिसाल माने जाने वाल रिंकू सिंह राही मौजूदा पोस्टिंग के दौरान ही शासन से दो बार चार्जशीट पा चुके हैं। रिंकू राही बताते हैं कि 2015-16 में श्रावस्ती तथा 2018 में ललितपुर पोस्टिंग के दौरान उनके इरादों को तोड़ने के लिए उन्हें मिथ्या आरोपों के तहत चार्जशीट थमाई गई। रिंकू कहते हैं कि पद और विभाग कोई भी हो। भ्रष्टाचार के विरुद्ध उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed