फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Riddhi became the topper of the district by getting 2702 rank in the country

देश में 2702 रैंक पाकर रिद्धि बनी जिले की टॉपर

Sat, 17 Oct 2020 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Riddhi became the topper of the district by getting 2702 rank in the country
नीट परीक्षा में जिला में प्रथम प्रप्त रिद्वि सिगंल को मिठाई खिलाते माता पिता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। किरण सिटी की रिद्धि सिंघल का डाक्टर बनने का सपना साकार हो गया है। कठिन मेहनत के बल पर उसने जिला टॉप किया है। नीट में रिद्धि ने देश में 2702 वी रैंक हासिल की है। सफलता पर बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा है। रिद्धि सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम नीट का रिजल्ट आते ही रिद्धि सिंघल के घर पर खुशी का माहौल है। रिद्धि ने नीट की परीक्षा पास ही नहीं की, बल्कि देश में उसने 2702 रैंक प्राप्त कर जनपद और परिवार का नाम रोशन किया है। बीफार्मा में प्रदेश में पहला स्थान पाने के बाद रिद्धि की लगातार यह दूसरी सफलता है। उसका लक्ष्य भी नीट ही था। रिद्धि ने 656 अंक प्राप्त किए हैं। रिद्धि के पिता सुनील सिंघल बिजनेसमैन है, माता डॉ सुधा गुप्ता चिकित्सक हैं। रिद्धि ने 2018 में एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट कर लगातार नीट की तैयारी की। उसने नीट का पेपर लगातार तीसरी बार दिया था। 2019 में नीट की परीक्षा उसने 553 अंक हासिल किए थे।
विज्ञापन

रिद्धि का कहना है कि उसे पहले से उम्मीद थी इस बार वह अच्छा करेगी। रिद्धि की सफलता से बाबा सुरेशचंद्र सिंघल, दादी इंद्रा देवी और नाना बालकराम गुप्ता, नानी लक्ष्मी देवी बेहद खुश हैं। बड़ी बहन रिया सिंघल ने उसका सबसे ज्यादा हौसला बढ़ाया। अपनी सफलता का श्रेय वह जूम इंस्टीट्यूट और उसके शिक्षकों को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed