विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में प्रवेशित नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ। बीफार्मा एवं डीफार्मा के नए विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान चेयरमैन डॉक्टर एससी कुलश्रेष्ठ एवं निदेशक डॉ गिरेंद्र कुमार गौतम ने मार्गदर्शन किया। कहा कि फार्मेसी आज के युवाओं के लिए आकर्षण भरा क्षेत्र है। इस कोर्स को करने के पश्चात छात्र-छात्राएं मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं।
बीफार्मा एवं डीफार्मा के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं खुशी कपूर, अभिषेक पांचाल, कुलदीप, वकार राना, श्रीयांशी, सना, कार्तिक सैनी, अनुपम, हार्दिक, सागर वर्मा, अंजलि, अंशिका, गुड्डू, प्रिंस पुंडीर, सौरभ कुमार, नाजिम अंसारी, शाहरुख, हसीन मलिक, हर्षपाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छवि गुप्ता, श्वेता पुंडीर, सोनू, टिंकू कुमार, रोहित मलिक, रोहिनी गुप्ता, आरती चोपड़ा, निकुंज कुमार, गौरव महरोत्रा, विकास कुमार, अजय कुमार, रामदत्त शर्मा, सलमान आदि मौजूद रहे।