फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Returned by the arrival of customers in the markets

बाजारों में ग्राहकों के आने से लौटी रौनक

Sun, 31 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Returned by the arrival of customers in the markets
पुरकाजी। कस्बे के बाजार पूर्ण रूप से खुलने पर बाजारों में रौनक लौट आई। देहात क्षेत्र से ग्राहकों के आने से बाजारों में भीड़ भाड़ रही और अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

पिछले करीब दो माह से बंद पड़ी दुकानों को प्रशासन द्वारा गत सप्ताह खुलने के आदेश जारी किए गए थे। मगर काफी दिनों से बंद पड़े बाजार के खुलने के बाद भी ग्राहकों की कमी के कारण बाजारों में मायूसी का आलम बना हुआ था। रविवार को ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से जहां बाजारों में रौनक लौट आई, वहीं देहात क्षेत्र से आए ग्राहकों द्वारा बाजार में खरीदारी करने से अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों ने राहत महसूस की। सराफा व्यापारी निर्दोष जैन, अर्जुन गुप्ता, संदीप गोयल, कपड़ा व्यापारी सरदार सुखपाल बेदी, शंकर लाल गोयल, अरुण गर्ग, रेडीमेड व्यापारी मणिकांत गोयल, अनिमेष गुप्ता, गोपाल कोरी, जूता व्यापारी अरविंद राठी, रोमी खुल्लर, मोबाइल विक्रेता बब्बर बेदी, रिंकू मेहता आदि का कहना है कि कई दिनों बाद ग्राहकों के आने से रविवार को अच्छी बिक्री हुई है। बताया कि काफी दिनों बाद बाजारों में रौनक दिखाई दी है।
विज्ञापन

--------------------------
तीन भाइयों का शांति भंग में चालान
पुरकाजी। पैसों के लेन देन को लेकर आपस में झगड़ा करने पर पुलिस ने गांव चमरावाला निवासी तीन सगे भाइयों अनिल, पंकज व मोनू का रविवार को शांति भंग में चालान किया है। इसके अलावा छेड़छाड़ के एक मुकदमे में वांछित चल रहे गांव भैंसानी निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed