फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Retired DGP testified

Muzaffarnagar News: सेवानिवृत्त डीजीपी ने दी गवाही

Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Retired DGP testified
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली में चंडीगढ़ के डीजीपी रहे प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की गवाही हुई। आंदोलन के समय वह दिल्ली में डीसीपी थे। उन्होंने ही शांतिपूर्ण धरने प्रदर्शन की अनुमति दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को अपर जिला जज अंजनी कुमार सिंह ने सुनवाई की। सीबीआई ने अदालत में सेवानिवृत्त डीजीपी का बयान कराया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में धरने प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। उधर, सीबीआई ने पत्रावली में एक महिला पीड़िता के बयान दोबारा कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान की थी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर नियत की है।
विज्ञापन

अब इन मामलों में चल रही सुनवाई : रामपुर तिराहा कांड में सेशन कोर्ट में सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावली में सुनवाई चल रही है जबकि सीबीआई बनाम बृज किशोर और सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली का मजिस्ट्रेट ट्रायल चल रहा है। बृहस्पतिवार को एसपी मिश्रा और बृज किशोर की पत्रावली में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed