{"_id":"5e079e7d8ebc3e8815290fad","slug":"retired-army-detained-in-land-dispute-khatauli-news-mrt461007885","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में रिटायर्ड फौजी हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में रिटायर्ड फौजी हिरासत में लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में रिटायर्ड फौजी हिरासत में लिया
खतौली (मुजफ्फरनगर) । गांव कढ़ली में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को हिरासत में ले लिया।
मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के गांव कढ़ली निवासी उदयराम के खेत हैं। पास में ही एक गांव निवासी एक सेवानिवृत्त फौजी की जमीन है। इन दोनों पक्षों के बीच खेत की मेढ़ को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। लेखपाल ने खेतों की नपाई करते हुए मेढ़ पर सीमेंट के पिलर लगा दिए थे। आरोप है कि रिटायर्ड फौजी ने इन सीमेंट के पिलर उखाड़ दिए थे, जिसको लेकर किसान उदयराम विवाद से बचने के लिए मेढ़ पर दीवार का निर्माण करा रहा था। रिटायर्ड फौजी ने विरोध किया, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को हिरासत में ले लिया। गांव के जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।