फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Restrictions tightened as the corona infection increased

कोरोना संक्रमण बढ़ते ही सख्त हुईं पाबंदियां

Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Restrictions tightened as the corona infection increased
कोरोना संक्रमण बढ़ते ही सख्त हुईं पाबंदियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पाबंदियों को और अधिक सख्त कर दिया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि रात्रि कर्फ्यू अब 10 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा विभिन्न संस्थानों को कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करनी होगी।
डीएम ने बुधवार को नई पाबंदियों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। 15 से 18 वर्ष के छात्रों को वैक्सीन लगने पर दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। कोविड टीकाकरण को और अधिक गतिशील बनाने के लिए अस्पतालों के अलावा स्कूल और कॉलेजों का उपयोग किया जाना चाहिए। निजी संस्थाएं भी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
विज्ञापन

राशन की दुकान व अन्य दुकानों में दो गज की दूरी रखते हुए स्थानों पर गोले बनाकर चिन्हांकन किया जाए, ताकि दुकानों पर उपस्थित व्यक्तियों के बीच सामाजिक दूरी का पालन होता रहे। विभिन्न संस्थानों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए, जहां पर सैनिटाइजर, मास्क, साबुन, पल्स ऑक्सीमीटर का इंतजाम रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडियों और साप्ताहिक बाजार में न एकत्र हो भीड़
स्थानीय मंडियों और साप्ताहिक बाजार को इस प्रकार संचालित किया जाए, जिससे वहां फुटकर बिक्री के कारण भीड़भाड़ न हो सके। यदि आवश्यक हो तो जिला स्तर पर मंडियों, बाजारों को भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूर अथवा अन्य खुले स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए स्थानांतरित किया जाना चाहिए। अलग-अलग दुकानों को अलग-अलग समय पर खोला जाए। एक ही समय में अधिक व्यक्ति एकत्रित न होने पाए और सामाजिक दूरी का पालन होना चाहिए।

एडीएम और एसपी करेंगे मंडियों का निरीक्षण
मंडियों में सुबह चार से आठ बजे के बीच ट्रकों की आवाजाही कराई जाएगी। एडीएम और पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखेंगे।
व्यापारी करें सहयोग, मास्क नहीं तो सामान नहीं
दुकानों, रेस्टोरेंट, होटल के द्वार पर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और सैनिटाइजर के साथ कोविड हेल्प डेस्क स्थापित की जाए। इसके अलावा मास्क नही तो सामान नहीं के नियम का पालन कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed