फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Restrictions on outsiders coming to the locality

मोहल्ले में बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी लगाई

Tue, 14 Apr 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Restrictions on outsiders coming to the locality
शाहपुर कस्बे के मौहल्ला दरबार के निवासियों ने बॉस बल्ली लगाकर मौहल्ले को सील किया। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मोहल्ले में बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी लगाई
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के मोहल्ला दरबार के निवासियों ने बॉस बल्ली व अन्य सामान लगाकर मोहल्ले को सील कर बाहर से आने वाले लोगों पर पाबंदी लगा दी है। कस्बे के मोहल्ला दरबार के लोगों ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते मोहल्ले के आसपास रहने वाले लोग बेवजह उनके मोहल्ले के गेट के सामने आकर खड़े हो जाते थे। पुलिस के आने के बाद वह उनके मोहल्ले में घुस जाते थे, जिससे मोहल्लेवासियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। मोहल्ले वासियों ने निर्णय लेकर अपने गेट के बाहर बांस, बल्ली आदि अन्य वस्तुएं लगाकर मोहल्ले के रास्ते को बंद कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। लॉकडाउन का पूर्ण पालन कराने में जुट गया। देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक बढ़ाई गई है, जिसके बाद से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और लॉकडाउन का पूर्ण पालन कराने में जुट गया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे व क्षेत्र में लॉकडाउन का पूर्ण पालन कराने का प्रयास किया जा रहा है। थानाक्षेत्र की सभी पुलिस चौकी पर कड़ी निगरानी रखने के साथ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन बढ़ने के बाद इसका पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा। इसके अलावा लोगों को उम्मीद है कि केंद्र सरकार द्वारा कल आज गाइड लाइन जारी करने से लॉकडाउन में कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed