फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Responsibilities assigned to BJP workers

भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपा दायित्व

Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Responsibilities assigned to BJP workers
भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपा दायित्व
विज्ञापन

चरथावल। राममंदिर के भव्य निर्माण के लिए रामदूत घर-घर जाकर धन संग्रह करेंगे। इस कार्य में भक्तों को उनकी इच्छा के अनुसार कूपन देकर संग्रह किया जाएगा।
रविवार को गांधी इंटर कॉलेज में जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह कछौली ने कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग को खंड का हिसाब प्रमुख बनाया गया। उनके साथ राधेश्याम, प्रदीप सैनी, किरणपाल, अजय और विपिन रहेंगे। इनके अलावा गांवों में कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई जाएंगी। जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर समर्पण कार्यक्रम पूरे देश में 15 जनवरी से शुरू होगा। लाखों रामभक्त इस पुनीत कार्य में लगेंगे। वह द्वार-द्वार पहुंचकर निधि संग्रह करेंगे। निधि के कूपन 10, 100 और 1000 रुपये के खंड की टोली को सौंपे गए हैं। खंड में राम भक्त कार्यकर्ताओं की टीम लोगों को उनकी इच्छानुसार राशि लेकर कूपन देगी। एक हजार रुपये से ऊपर वाले रामभक्त को रसीद दी जाएगी। खंड चालक राजेश, खंड शारीरिक प्रमुख अनिल कुमार, पंकज कुमार कुटेसरा, धर्मेंद्र शर्मा चरथावल, पंकज हैबतपुर, जिला अभियान प्रमुख पुनीत पुंडीर, दिनेश व अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed