{"_id":"5f9328f08ebc3e9b850575dc","slug":"respect-for-women-and-girls-women-help-desk-started-muzaffarnagar-news-mrt5076550161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं और छात्राओं का सम्मान, महिला हेल्प डेस्क शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं और छात्राओं का सम्मान, महिला हेल्प डेस्क शुरू
विज्ञापन
मिशन शक्ति अभियान में थाना सिविल लाईन में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ करते एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिलाओं और छात्राओं का सम्मान, महिला हेल्प डेस्क शुरू
मुजफ्फरनगर। जिलेभर में शुक्रवार को सभी थानों में महिला डेस्क का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में रहने वाली समाजसेवी महिलाओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाली युवतियों और मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। शासन की महिला संबंधित योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।
शहर के सिविल लाइंस थाने में महिला डेस्क का शुभारंभ डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को महिला हेल्पलाइन के साथ ही महिलाओं के हितों में शासन द्वारा चलाईं जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी गईं। कार्यक्रम में समाजसेविका कुल्लन देवी, भारती सिंघल, पिंकी चौधरी, अंजली चौधरी, नेहा गोयल, काउंसलर प्रीति चौधरी, शिक्षिका संगीता त्यागी, निशा त्यागी, डॉ दिव्या, डॉ विश्वबंधु, डॉ अखिल गोयल, जेएनएम आस्था व पर्विता, सेवानिवृत्त सीओ बीडी शर्मा व निरंकार सिंह के साथ ही छात्राओं आदिया, जीनत व अजरा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सीओ सिटी राजेश कुुमार द्विवेदी व इंस्पेक्टर डीके त्यागी भी मौजूद रहे।
नई मंडी कोतवाली में महिला डेस्क का शुभारंभ एएसपी दीक्षा शर्मा ने किया, साथ ही थाने में कोविड सेक्शन की भी शुरूआत की गई, जिसका शुभारंभ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में एएसपी दीक्षा शर्मा व चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के साथ ही महिला हेल्पलाइन से बीना शर्मा, इनरव्हील क्लब सदस्या संतोष शर्मा, ब्रह्मकुमारीज से पूनम, चाइल्ड हेल्पलाइन से पूनम शर्मा और छात्रा रागिनी को सम्मानित किया गया। सीओ धनंजय कुशवाहा और इंस्पेक्टर योगेश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में हेल्प डेस्क का शुभारंभ महिला सीएमएस डॉ. अमृता रानी भांबे ने किया। कार्यक्रम में दस महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें महिला सीएमएस अमृता रानी भांबे के साथ ही डॉ पीपी त्रिपाठी, जैन डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ सीमा जैन, जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सारिका जैन, राज कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन कुशवाहा, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज की प्रवक्ता कुसुम सिंह, दिव्य ज्योति हाईस्कूल की प्रधानाचार्या गायत्री देवी, जैन कन्या पाठशाला की उप प्रधानाचार्या डॉ निशा गुप्ता, शिक्षिका रश्मि शर्मा और महिला ऐच्छिक ब्यूरो सदस्या गजाला यास्मीन शामिल हैं। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान और एसएसआई मनोज कुमार का सहयोग रहा।