फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Respect for meritorious girl students and hardworking teachers

मेधावी छात्राओं, मेहनती शक्षिकों का सम्मान

Sat, 24 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Respect for meritorious girl students and hardworking teachers
जिला पंचायत में मिशन शक्ति अभियान में जिला की मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर मंत्री व विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेधावी छात्राओं, मेहनती शिक्षकों का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महिला शक्ति अभियान के अंतर्गत पिंक-डे के अवसर पर जिले की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉपर 21 छात्राओं को प्रशस्ती पत्र और चेक देकर सम्मानित किया गया। स्कूलों में छात्राओं का शत प्रतिशत रिजल्ट देने वाले शिक्षक भी सम्मानित हुए।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक और डीएम सेल्वा कुमारी जे ने टॉपर 21 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और चेक देकर सम्मानित किया। जिले के उन स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया जहां पर छात्राओं को रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए मायाराम, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गौंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के शिक्षकों का हुआ सम्मान
मुजफ्फरनगर। दस प्राथमिक विद्यालयों तुगलकपुर, ज्ञानामाजरा, पचैंडा कला, बेलडा, किशनपुर, चंदसीना, शौरो, जसौई, संभलहेडा एवं अलीपुर अटेरना के प्रधानाचार्य सम्मानित हुए। सभी को पांच हजार का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। दस उच्च प्राथमिक विद्यालयों हरिनगर, घिस्सुखेडा, बेहडा थ्रू, रामपुर, बडसू, कसेरवा, साल्हाखेडी, खेडी सराय, बुढाना एवं सरवट के शिक्षक भी सम्मानित हुए। दस राजकीय हाईस्कूल संभलहेडा, तेजलहेडा, रोनी हरजीपुर, रसूलपुर, जीवना, अटाली, कासमपुर एवं जंधेड़ी की प्रधानाचार्या को पांच-पांच हजार की धनराशि एवं प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टॉपर छात्राओं को मिला सम्मान
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की टॉपर मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और पांच-पांच हजार का चेक देकर सम्मानित किया गया। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा और जिले की इंटरमीडिएट परीक्षा की टॉपर शुभांजलि शर्मा को 20 हजार की धनराशि एवं प्रमाण पत्र दिया गया। हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉपर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज केशवपुरी की छात्रा छवि, महर्षि दयानंद सरस्वती मंदिर खानूपुर की छात्रा नीतू, भागवंती विद्या मंदिर की छात्रा हिमानी शर्मा, कल्याणकारी कन्या इंटर कालेज काजीखेडा की छात्रा तनु पंवार, भागवंती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा निधि, प्रिया पुंडीर, महर्षि दयानंद सरस्वती मंदिर इंटर कालेज खानूपुर की छात्रा पलक, अंजली एवं स्वाति को सम्मानित किया गया। इसके अलावा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में जिले की टॉपर रही नवाब अजमत अली खां इंटर की छात्रा शाहीन, सारा, इकरा परवीन, अलीशा, अनम, बिटावदा की तनु, बुढाना की लायबा, खरड़ की आर्यशी वर्मा, तितावी की साक्षी वर्मा, मीरापुर की अवंतिका वर्मा को पांच-पांच हजार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पिंक-डे का दिखाई दिया असर
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए पिंक-डे का आयोजन हुआ। पिंक-डे के अवसर पर सभी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी पिंक कलर की यूनिफार्म पहनकर कार्यालय में उपस्थित हुए और महिला शक्ति का बैज भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed