फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resolution 133 million

133 करोड़ के प्रस्ताव पास

Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Resolution 133 million
Resolution - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में वर्ष 2016-17 के लिए 133 करोड़ के प्रस्ताव पास हुए। शहर के मुख्यमार्गों के साथ मोहल्लों में भी एलईडी लाइट लगाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसी के साथ गर्मियों में सभी वार्डों में ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ। सभासदों ने पिछले चार वर्षों से गृहकर के मामले लटके होने पर हंगामा किया। 
विज्ञापन

 

नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को चेयरमैन पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में शुरू हुई। ईओ अजीत सिंह ने वर्ष 2016-17 के लिए 133 करोड़ के बजट का प्रस्ताव रखा, जो ध्वनिमत से पारित हो गया। इसी के साथ सभासदों ने शहर के मुख्यमार्गों पर एलईडी लगाने की पहल का स्वागत करते हुए सभी वार्डों में इस प्रयोग को अपनाने पर बल दिया।

विज्ञापन

 

चेयरमैन ने सभासदों के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसी के साथ गर्मियों में वाटर कूलर सभी वार्डों में लगाकर नागरिकों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। सभासदों ने सबसे ज्यादा हंगामा चार साल से चल रही गृहकर लगाने की कार्रवाई को लेकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चेयरमैन ने सभासदों की शिकायत के बाद दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और तीन माह में पूरे शहर का सर्वे कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए आउटसोर्सिंग की मदद ली जाएगी। इससे पहले तनवीर आलम ने एजेंडा प्रस्तुत किया। बोर्ड बैठक में सभी सभासद मौजूद रहे। 

 

फूलों की होली खेली
मुजफ्फरनगर। पालिका बोर्ड  बैठक के दौरान चेयरमैन पंकज अग्रवाल और सभी सभासदों ने फूलों की होली खेली। एक दूसरे के ऊपर गुलाब के फूल डाले। इससे मौसम खुशनुमा रहा। मुस्लिम सभासदों ने भी फूलों की होली खेलकर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया।
 

शिवचौक के दानपात्र पर लगेगा डबल लॉक
शिवचौक के दानपात्र पर अब डबल लॉक लगेगा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों के प्रस्ताव के बाद यह निर्णय हुआ। इसी के साथ चेयरमैन पंकज अग्रवाल को पांच सदस्यों की समिति गठित करने का अधिकार दिया गया, जिनके सामने शिवमूर्ति का पैसा खुलेगा।

 

चेयरमैन ने बताया कि शिवमूर्ति के पैसे से पालिका का कोई संबंध नहीं है, कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पालिका देखरेख करेगी। उधर, शिवमूर्ति संचालक मंडल के प्रबंधक सुशील शर्मा का कहना है कि इस मामले में पहले से ही अदालत ने स्टे जारी कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed