फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Residents of the area said: Provide relief from harassment in the name of checking hoResidents of the area said: Provide relief from harassment in the name of checking homes at nightmes at night

क्षेत्रवासी बोले : रात को घरों में चेकिंग के नाम उत्पीड़न से दिलाएं निजात

Sun, 15 Jun 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Residents of the area said: Provide relief from harassment in the name of checking hoResidents of the area said: Provide relief from harassment in the name of checking homes at nightmes at night
-लोकसभा सांसद के समक्ष लोगों ने उठाया बिजली चेकिंग का मुद्दा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक के समक्ष लोगों ने विद्युत निगम की टीम के रात में छापेमारी की समस्या का प्रमुख मुद्दा रखा। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग से निराकरण कराने का भरोसा दिया।
शनिवार को सांसद ने नगर पंचायत सभागार में क्षेत्रवासियों से संवाद किया। साथ ही उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। कस्बे, देहात के लोगों की ज्यादातर समस्याएं बिजली से संबंधित आईं। लोगों का आरोप है कि निगम की टीम छापेमारी के नाम उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

रात को अचानक टीम के सदस्यों के घरों में घुसने से परिवार में दहशत हो जाती है। कई गांवों में जर्जर तारों को नहीं बदलवाने की बात सामने आई। देहात में नालों की सफाई नहीं होने से सड़कों पर जलभराव की समस्या रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि बिजली चेकिंग की समस्या उनकी जानकारी में है। बातचीत के दौरान अधीक्षण अभियंता ने उन्हें साफ तौर पर बताया कि शाम 7 बजे से सुबह 7 तक लोगों के घरों में विद्युत चेकिंग नहीं करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।

कहा रात के वक्त अचानक अजनबी लोगों के घरों में घुसने से पर्दे में रहने वाली महिलाएं असहज महसूस करती हैं। इस प्रवत्ति से निगम की टीम को बचना चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुद्दीन त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम कुरैशी, इमरान त्यागी, सभासद प्रतिनिधि आलम त्यागी, सभासद गुलफाम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed