फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Residential area marked, green belt in Kali river area

Muzaffarnagar News: आवासीय क्षेत्र चिन्हित, काली नदी क्षेत्र में हरित पट्टिका

Sat, 14 Dec 2024 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Residential area marked, green belt in Kali river area
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण सुनियोजित विकास के लिए तैयार की गई महायोजना 2031 लागू कराने में जुटा है। महायोजना में 300 वर्ग किमी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र को शामिल किया गया है। लगभग 40 प्रतिशत भूमि आवासीय क्षेत्र के लिए चिन्हित की गई है। 18 दिसंबर की बोर्ड बैठक के बाद प्रेजेंटेशन होगा। काली नदी क्षेत्र में हरित पट्टी विकसित करने का प्रस्ताव आसपास और शहर के सुनियोजित विकास के लिए महायोजना 2031 का खाका खींचा गया है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद महायोजना में दिये गए प्रस्तावों को शासन की हरी झंडी मिलने वाली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष महायोजना 2031 का प्रजेंटेशन होगा। एमडीए वीसी कविता मीणा महायोजना के प्रमुख बिंदुओं को सीएम के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। जिसके लिए एमडीए को शासन की ओर से प्रजेंटेशन की तिथि निर्धारित करने का इंतजार है। महायोजना का खाका खींचते समय शहर की बढ़ती जनसंख्या का विशेष ध्यान रखा गया है। अनुमान लगाया गया है कि 2031 तक शहर की जनसंख्या लगभग 6.5 लाख तक पहुंच जाएगी। उसी आधार पर महायोजना में 40 प्रतिशत भूमि आवासीय क्षेत्र के लिए प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed