{"_id":"dc869ba3f060af7bd8c7eb8d883451da","slug":"reservations-dismissed-objections-brought-153-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण को लेकर आई 153 आपत्तियां खारिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण को लेकर आई 153 आपत्तियां खारिज
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत आरक्षण को लेकर जिलेभर में कुल 153 आपत्तियां आई थीं। डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन में हुई बैठक में सभी आपत्तियों पर सुनवाई हुई, जिसके बाद सभी को खारिज कर दिया गया।
जिला पंचायत के वार्डों के आरक्षण को लेकर 95 आपत्तियां दर्ज की गईं। इनमें वार्डों को एससी में शामिल करने पर जहां आपत्ति की गई, वहीं कई आपत्तियां ऐसी भी थी कि उनके वार्डों को एससी और ओबीसी में शामिल किया जाए। एक-एक आपत्ति के तर्कों को देखा गया, लेकिन कोई भी आपत्ति तर्कसंगत नहीं मिली।
कमेटी ने सभी आपत्ति निरस्त कर दी। शाहपुर ब्लाक प्रमुख पद को ओबीसी के लिए आरक्षित करने पर आपत्ति की गई। इसे भी खारिज किया गया। बीडीसी के आरक्षण पर जिले के सभी वार्डों में कुल 57 आपत्तिर्यां आइं। इन सभी आपत्तियों को सुनने के बाद निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएम निखिलचंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला परियोजना अधिकारी वीपी श्रीवास्तव, डीपीआरओ हरिकेश बहादुर, अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह मौजूद रहे। डीपीआरओ ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण हो गया है, अब अंतिम सूची जारी की जाएगी।